छत्तीसगढ़ - 21 साल की युवती से गैंगरेप की कोशिश , युवती ने ऐसे बचाई अपनी इज्जत

बिलासपुर , 22/01/2025 2:45:46 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 21 साल की युवती से गैंगरेप की कोशिश , युवती ने ऐसे बचाई अपनी इज्जत

बिलासपुर 22 जनवरी 2025 - सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 21 साल की युवती को कमरे में बंद कर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। युवती ने चाकू दिखाकर युवकों को धमकाया। इसके बाद किसी तरह बचकर निकली युवती ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। 

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली 21 साल की युवती कपड़े की दुकान में सेल्सगर्ल है। कोरबा जिले के पाली थाना अंतर्गत पोड़ी में रहने वाले अमित नामदेव से उसकी दोस्ती है। युवती 02 जनवरी की रात बंगालीपारा स्थित अमित के किराए के मकान में सामान देने गई थी। इस दौरान सामने के रूम में रहने वाले मेघराज देवांगन, गजेंद्र, गुड्डा जायसवाल और एक अन्य व्यक्ति ने रात करीब 11 बजे मेघराज, गजेंद्र और गुड्डा ने मिलकर अमित से मारपीट की। इससे लहूलुहान होकर अमित किसी तरह अपने रूम पर आया। 

युवती तीनों से मारपीट के संबंध में पूछताछ करने चली गई। उसे अकेले देखकर तीनों ने खींचकर रूम में बंद कर दिया। दो लोगों ने युवती को दीवार से चिपकाकर पकड़ लिया। एक युवक उसके कपड़े उतारने का प्रयास करने लगा। उसकी आवाज सुनकर अमित अपने रूम से बाहर आया। उसने गजेंद्र के रूम का दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। इधर, किसी तरह युवकों की पकड़ से छूटी युवती ने पास रखे चाकू को उठा लिया। उसने खुद को घायल करने की धमकी दी। 

इससे डरकर युवकों ने दरवाजा खोल दिया। अमित युवती को बचाकर उसके घर पहुंचाया। युवती ने जानकारी स्वजन को देकर शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH