छत्तीसगढ़ - पति ने वाट्सएप पर तीन बार तलाक का मैसेज भेज कर पत्नी को छोड़ा , FIR हुआ दर्ज

बिलासपुर , 19/01/2025 7:19:29 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पति ने वाट्सएप पर तीन बार तलाक का मैसेज भेज कर पत्नी को छोड़ा , FIR हुआ दर्ज

बिलासपुर 20 जनवरी 2025 - न्यायधानी से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पति ने व्हाट्सप्प से तीन मैसेज भेज कर अपनी पत्नी को तलाक दिया है। पीड़िता की शिकायत पुलिस ने होटल व्यवसायी पति सहित पांच लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। 

बिलासपुर के श्रीकांत वर्मा मार्ग निवासी पीड़िता ने बताया की उसका निकाह 15 दिसंबर 2019 गोविंदम् पैलेस में मुस्लिम रीति रिवाज से ईदगाह चौक निवासी फहद अंसारी से हुआ था। फहद अंसारी ईदगाह चौक में हैसटेक होटल का संचालक है। निकाह के पहले सगाई में उनके माता-पिता ने फहद अंसारी को डायमंड लगी प्लेटिनम की अंगूठी पहनाई थी।

शादी के बाद ससुरालवाले दहेज कम लाने का आरोप लगाकर उन्हें प्रताड़ित करने लगे। उन्हें मायके नहीं जाने दिया जा रहा था। उनका पति दुकान खोलने के लिए मायके से पैसा लाने के लिए बोलने लगा। युवती के घरवालों ने उन्हें 5 लाख रुपए दे दिया। उसके बाद मर्सिडीज कार खरीदने के लिए 2 लाख रुपए दिया। कार को बेचकर BMW कार खरीदना है कहकर उसने 4 लाख रुपए और लिया। 

इस तरह से ससुरालवालों की मांग बढ़ती चली गई। उन्होंने मायके से पैसा दिलाने से मना किया तो ससुरालवाले उनके साथ मारपीट करने लगे। 24 जुलाई 2024 को ससुरालवालों की सहमति से सगी बहन समन सिद्दिकी को छोड़ने दुबई गई थी। वहां से वह लौटकर आई तो उन्हें घर में घुसने नहीं दिया गया। बाहर में उनके पति ने उन्हें तीन बार तलाक कहकर बोला घर में मत आना। उसके बाद उनके पति ने 16 अक्टूबर, 17 नवंबर 2024 व 12 जनवरी 2025 को उनके व्हाट्सप्प में तीन बार तलाक लिखकर भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH