छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर , हादसे में एक युवक की मौत

बिलासपुर , 18/01/2025 2:40:30 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर , हादसे में एक युवक की मौत

बिलासपुर 18 जनवरी 2025 - ट्रक और बाइक में सीधी टक्कर होने से बाईक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरे युवक को गंभीर चोट आई है. घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर उसे सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया. यह घटना बिलासपुर मुंगेली मुख्य मार्ग के बरदही की है. तखतपुर पुलिस घटना की जांच कर रही। 

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक खमहरिया लौदा से बिलासपुर निजी काम से सुपर स्प्लेंडर क्रमांक CG 10V 2103 से जा रहे थे. करीब 4 बजे के आसपास लिदरी के पास पहुंचे थे। ट्रक क्रमांक CG 10 BR 4583 ने बाइक को ठोकर मारी। इससे दोनों युवक दूर जा गिरे. सिर पर चोट के चलते विकास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अभिषेक बुरी तरह घायल हो गया है. घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। 

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां जांच के पश्चात डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया. वहीं अभिषेक को प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स रेफर कर दिया गया. मृत युवक की शिनाख्त ग्राम पंचायत लौदा निवासी विकास श्रीवास के रूप में की गई है. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH