छत्तीसगढ़ - भाजपा जिला महामंत्री लिखे कार में गांजा तस्करी करते 05 आरोपी गिरफ्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही , 17/01/2025 8:17:49 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा जिला महामंत्री लिखे कार में गांजा तस्करी करते 05 आरोपी गिरफ्तार

GPM 18 जनवरी 2025 - गांजे की तस्करी के लिए तस्कर नए तरीके अपना रहे हैं. कार में भाजपा जिला महामंत्री का नेम प्लेट लगाकर गांजा तस्करी का मामला सामने आया है. पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्य को गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से 7 लाख से अधिक का गांजा जब्त किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्य उड़ीसा से दो कार में भरकर गांजा लेकर आ रहे थे. तस्करी में पुलिस से बचने के लिए इस्तेमाल एक वाहन में भाजपा जिला महामंत्री का नेम प्लेट लगाया गया था. मुखबिर की सूचना पर ANTF कार्रवाई करते हुए  खोडरी जोबाटोला के जंगल में नाकेबंदी किया. इस दौरान सभी आरोपियों को मादक पदार्थ और वाहन समेत पकड़ा गया. पूछताछ में आरोपियों ने अनूपपुर का होना बताया.  तस्करी का मुख्य स्रोत उड़ीसा का व्यापारी है, जिसका नाम जांच में सामने आया है।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कहा कि यह सफलता हमारी टीम के सतर्क प्रयासों और जनता के सहयोग का परिणाम है. अनूपपुर जिले के तस्करों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है. भविष्य में भी मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा.

जब्त सामग्री :

गांजा: 73 किलोग्राम कीमत 7,35,000 रुपए वाहन: 2 चार पहिया वाहन (मारुति ब्रेज़ा और स्विफ्ट डिज़ायर) कीमत 14,00,000 रूपये मोबाइल फोन: 5 कीमत 32,000 रुपए कुल कीमत 2168840 रुपए

गिरफ्तार आरोपी

01. भरत बैगा पिता: दरबार बैगा उम्र: 31 वर्ष पता पटना कला, थाना चचाई, जिला अनूपपुर, मध्य प्रदेश।

02. बसंत बैगा पिता दसरू बैगा उम्र: 46 वर्ष पता पटना कला, थाना चचाई, जिला अनूपपुर, मध्य प्रदेश।

03. अबुल हसन पिता: मोहम्मद सफीक मंसूरी उम्र 25 वर्ष पता कोतमा बस स्टैंड, अनूपपुर रोड, वार्ड नंबर 5, थाना कोतमा, जिला अनूपपुर।

04. पप्पू नापित पिता दुलारे नापित उम्र 31 वर्ष पता: रामपुर खाड़ा, थाना अमलाई, जिला शहडोल, मध्य प्रदेश।

05. हजरत अली उर्फ गोलू पिता हैदर अली उम्र 30 वर्ष पता जमडी, पोस्ट जमडी, थाना अनूपपुर, जिला अनूपपुर

सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 20 बी और 29 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है और अन्य सहयोगियों की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH