जांजगीर चाम्पा में पी.डी.एस. बारदानों का अवैध परिवहन करते वाहन चालक चढ़ा खाद्य विभाग के हत्थे , 500 नग बारदाना किया गया जप्त ,,

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा में पी.डी.एस. बारदानों का अवैध परिवहन करते वाहन चालक चढ़ा खाद्य विभाग के हत्थे , 500 नग बारदाना किया गया जप्त ,,
जांजगीर चांपा 18 नवम्बर 2020 -  खाद्य विभाग की टीम द्वारा प्रतिबंध के बाद भी पीडीएस बरदानों का अवैध करने पर 500 नग बरदाना जप्त करने की कार्यवाही की गई। जप्त बरदानों को सक्ती के संग्रहण केन्द्र प्रभारी के सुपुर्द कर दंडात्मक कार्यवाही की जा रही है। 

छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के आदेश में जारी निर्देशानुसार खाद्य विभाग भारत सरकार के साथ गत 29 सितंबर को हुई वीडियों काॅन्फेंस में भारत सरकार द्वारा अवगत कराया गया है कि कोरोना महामारी के कारण नये जूट बारदानें के उत्पादन कार्य प्रभावित होने केन्द्रों सरकार द्वारा राज्य सरकारों को मांग अनुसार नये जूट के बारदानों की आपूर्ति किया जाना संभव नही होगा।

उपरोक्त स्थिति में नये जूट के बारदानों की आपूर्ति अपेक्षाकृत कम होने के कारण खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में पी.डी.एस.बारदानों में धान खरीदी किए जाने का निर्देश दिया गया है। 

जिसके लिए बारदानों की खरीदी ,बिक्री एवं निजी उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है।

कलेक्टर यशवंत कुमार के निर्देशानुसार  खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान खरीदी हेतु जिले के समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों से पी.डी. बारदाना का छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 की कंडिका 11(11) के तहत् संकलन किया जा रहा है। इस तारतम्य में आज  सहायक खाद्य अधिकारी, मनोज त्रिपाठी, श्रीमती वर्षा नेताम , कमल अग्रवाल , खाद्य निरीक्षक संतोष कंवर द्वारा वाहन क्रमांक CG12 AX 3490 चालक राकेश कुमार राठौर से 500 नग पी.डी.एस बारदाना वर्ष 2019-20 का अवैध परिवहन पाये जाने के कारण वाहन सहित 500 नग जप्त कर बारदानों  को संग्रहण केन्द्र सक्ती के प्रभारी के सुपुर्द किया गया । प्रकरण में दण्डात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है।  

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH