छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टा खिलाते राहुल अग्रवाल सहित 04 गिरफ्तार , नगद सहित 20 लाख का सामान जप्त

सरगुजा , 15/01/2025 12:50:32 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टा खिलाते राहुल अग्रवाल सहित 04 गिरफ्तार , नगद सहित 20 लाख का सामान जप्त

अम्बिकापुर 15 जनवरी 2025 - मंगलवार को पुलिस ने शहर में क्रिकेट मैचों में ऑनलाइन सट्टा खेलवाने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने यह कार्रवाई कोतवाली थाना क्षेत्र के सरगुजा साइकल स्टोर के सामने स्थित एक घर में की, जहां आरोपियों ने ऑफिस बना रखा था, और वहां से वह क्रिकेट मैचों पर सट्टा खेलवा रहे थे। 

दरअसल कोतवाली प्रभारी को सरगुजा साइकल स्टोर के पास सुधीर गुप्ता नामक व्यक्ति द्वारा अपने घर के कमरे में ऑफिस बनाकर सट्टा खिलवाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद कोतवाली और साइबर सेल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड किया। जहां एक घर में तीन युवकों राहुल अग्रवाल उर्फ विक्की , श्रीकांत अग्रवाल और राहुल कुमार सोनी को संदिग्ध परिस्थितियों में गिरफ्तार किया। 

आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे क्रिकेट मैचों पर रुपये पैसे का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खेला रहे थे। आरोपियों ने बताया कि वे सुधीर गुप्ता के साथ मिलकर सट्टा खेलवाते थे और ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म में जीत-हार का हिसाब रखते थे। 

पुलिस ने आरोपियों के पास से 73 मोबाइल, 234 ATM कार्ड, 78 चेकबुक, 81 पासबुक, 77 सिम कार्ड , 8 बार कोड स्कैनर, 13 आधार कार्ड की छायाप्रति, 4 पैन कार्ड की छायाप्रति, 7 जमा पावती और 22 सट्टापट्टी रजिस्टर शामिल हैं। इसके अलावा, कमरे से एक नग LED टीवी, सेटअप बॉक्स, वाई-फाई सेट, प्लास्टिक फर्नीचर और 154,100 रुपये नगद भी बरामद किए गए हैं। जब्त कुल सामाग्री की कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई है। 

इस मामले में आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, धारा 7, 8, 336 (3), 338, 61(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब सट्टे से संबंधित ट्रांजेक्शन डिटेल्स, केवाईसी फार्म और अन्य दस्तावेज़ों की जांच कर रही है। इसके साथ ही, फरार आरोपी सुधीर गुप्ता की तलाश जारी है, और उसे जल्द ही गिरफ्तार करने की उम्मीद जताई जा रही है। 

गिरफ्तार सटोरियों में.. 

01 - राहुल अग्रवाल उर्फ विक्की पिता प्रयाग राज अग्रवाल, उम्र 27 वर्ष, बिलासपुर चौक के पास, थाना मणीपुर, जिला सरगुजा।

02 - श्रीकांत अग्रवाल पिता स्व. बाबुलाल अग्रवाल, उम्र 46 साल, महामाया रोड, सुदामा होटल के पास, थाना कोतवाली, अंबिकापुर।

03 - राहुल कुमार सोनी पिता शंकर प्रसाद सोनी, उम्र 23 साल, चांदनी चौक, शास्त्री नगर, थाना कोतवाली, अंबिकापुर।

04 - अर्जुन गुप्ता पिता श्याम सुन्दर गुप्ता, उम्र 20 साल, शिकारी रोड, नाला के पास, थाना अंबिकापुर शामिल है।

ताज़ा समाचार

भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH