छत्तीसगढ़ - शराबी वाहन चालकों को छुड़ाने भाजपा नेता लेट गए सड़क पर , कांग्रेस ने कसा तंज

बलरामपुर , 13/01/2025 6:30:28 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शराबी वाहन चालकों को छुड़ाने भाजपा नेता लेट गए सड़क पर , कांग्रेस ने कसा तंज

बलरामपुर 13 जनवरी 2025 - कहावत है,सैंया भय कोतवाल तो डर काहे का। यहां कुछ उलटा हो गया। पुलिस ने जब शराबियों पर सख्ती बरतनी शुरू की तब सत्ताधारी दल भाजपा के एक नेताजी आए और आव देखा ना ताव,सीधे सड़क पर लेट गए और तमाशा करने लगे। 

दरअसल पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी इसी वक्त नेताजी पहुंचे और हंगामा मचाने लगे। वायरल वीडियो में वे जमीन पर लेटे दिखाई दे रहे हैं जिले में यातायात नियमों का पालन करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। खासकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर इनकी नजर कुछ ज्यादा ही है।

लिहाजा पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। शराबी वाहन चालक पकड़े भी जा रहे थे। पुलिस कार्रवाई के कुछ देर बाद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा करने लगे। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियाे में हंगामा करने के बाद वह सड़क पर लेट गए और पुलिस की कार्रवाई में बाधा खड़ी करने के साथ ही अपने लोगों को छोड़ने दबाव बनाने लगे। वायरल वीडियो में जिलाध्यक्ष थाना प्रभारी को ना केवल धमका रहे हैं वरन दो दिनों के भीतर तबादले की चेतावनी भी दे रहे हैं। 

वीडयो वायरल होने के बाद जिले की राजनीति भी उसी अंदाज में सरगर्म होने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए भाजपा पर तंज कसा है। पूर्व सीएम ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है “सुशासन जमीन पर लेटा है। दृश्य बलरामपुर कोतवाली के सामने का है। “सुशासन” कह रहा है कि जिन शराबियों का पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के कारण चालान किया है, उन्हें तत्काल छोड़ दें। “सुशासन” कह रहा है कि अगर नहीं छोड़ोगे तो थाना प्रभारी को दो दिन में हटा दिया जाएगा। जमीन पर लेटे इस “सुशासन” का नाम अजीत सिंह बताया जा रहा है, जो कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH