छत्तीसगढ़ - चुनाव जीतने के कुछ साल के भीतर हो जाती है पार्षद की मौत? , शापित है यह वार्ड??

सूरजपुर , 12-01-2025 1:04:32 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - चुनाव जीतने के कुछ साल के भीतर हो जाती है पार्षद की मौत? , शापित है यह वार्ड??

सूरजपुर 12 जनवरी 2024 - छत्तीसगढ़ में जल्द ही नगर पालिका चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में एक बार फिर सूरजपुर नगरपालिका का मौलाना आजाद वार्ड क्रमांक 02 सुर्खियों में आ गया है। इस वार्ड में अब तक जो भी पार्षद बना है उसकी कार्यकाल के दौरान ही किसी बीमारी या दुर्घटना ने उनकी जान ले ली है। अब चुनाव नजदीक है, ऐसे में इस वार्ड से चुनाव लड़ने दावेदारों में भय का माहौल है। 

हम बात कर रहे OBC वर्ग के लिए आरक्षित सूरजपुर नगरपालिका के मौलाना आजाद वार्ड क्रमांक 02 की, जहां के लोगों का यह मानना है की नगर पंचायत से लेकर नगरपालिका बनने तक कई, पार्षद और अध्यक्ष पिछले 25 सालों में इस वार्ड ने दिए। लेकिन, जो भी पार्षद इस वार्ड से निर्वाचित हुए उसकी या उसके परिवार के किसी सदस्य की मौत किसी न किसी वजह से हो गई। अगर कोई पुरुष पार्षद बने तो अपने कार्यकाल के दौरान ही किसी बीमारी या दुर्घटना ने उनकी जान ले ली। वहीं, महिला पार्षदों बनी तो उनके पति की मौत हो गई। 

वर्तमान में भी यह वार्ड लगभग एक वर्ष से बिना पार्षद के है। क्योंकि, वार्ड में भाजपा पार्षद जियाजुल हक पिछले चुनाव में जीतकर आए थे लेकिन उनकी भी हार्ट अटैक में मौत हो गई थी। वार्डवासियों की माने तो करीब पांच लोगों की मौत हो चुकी है जिससे अब चुनाव लड़ने वाले नए उम्मीदवारों में डर है। यह रहस्य वॉर्ड समेत शहर मे भी चर्चा का विषय बना हुआ है। 

भाजपा कांग्रेस जैसे राजनीतिक पार्टियां इस तरह की चर्चाओं को अफवाह और भ्रामक प्रचार मान रहे हैं, तो वॉर्ड में दावेदारों की कमी से इंकार भी नहीं कर रहे। नगरपालिका जैसे चुनाव में जहां प्रत्येक वॉर्ड में बड़ी संख्या में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार दिखाई देते हैं तो वहीं, इस वार्ड में दावेदारों की कमी और दोनों ही राजनीतिक दलों से सिंगल नाम का होना कहीं न कहीं इस चर्चा को प्रमाणित करती है की इस वार्ड से चुनाव लड़ने दावेदारों में भय का माहौल है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH