माँ ने पंखे से लटक कर की खुदकुशी , माँ को फंदे पर लटकते देख 15 साल के बेटे ने किया ,,

मध्य प्रदेश , 18-11-2020 7:55:09 AM
Anil Tamboli
माँ ने पंखे से लटक कर की खुदकुशी , माँ को फंदे पर लटकते देख 15 साल के बेटे ने किया ,,
उज्जैन 18 नवम्बर 2020 - उज्जैन के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित बंसत विहार के सेक्टर सी में रहने वाली राधाबाई (35) ने मंगलवार की दाेपहर कमरे में पंखे से लटक कर गले में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

घटना से पहले उसने अपने 15 साल के बेटे ऋषभ को सामान लाने के लिए पास के बाजार में भेेज दिया। सामान लेकर लौटने पर बेटे ने मां को फांसी पर लटके देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने फौरन घर में रखी कैंची से फंदा काटा और मां को नीचे उतारा। 

जान बचाने की आस में उसने मां के मुंह पर पानी के छींटे भी मारे लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। तब वह चीखते हुए घर से बाहर भागा। चीख सुनकर पड़ोसी भी आ गए। उन्होंने पुलिस को खबर दी। एसआई रोहित पटेल का कहना है कि शुरुआती जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मायके वाले पति पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि राधाबाई का पति कमल चौहान एलइडी बल्ब व लाइट्स बेचने का धंधा करता है। राधाबाई भी घर में ही रहकर बैग बनाने का काम करती थी। मंगलवार सुबह कमल अपने छोटे बेटे को लेकर देवास गया था घटना के समय दोनों रास्ते में थे खबर मिलते ही कमल फौरन घर आ गया।

पुलिस का कहना है कि आत्महत्या की खबर लगने के डेढ घंटे के अंदर राधा बाई के मायके वाले इंदौर से उज्जैन आ गए। आते ही उन्होंने कमल के परिजनों से मारपीट शुरू कर दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मारपीट बंद कराई। सुरक्षा की दृष्टि से बेटे और पति को थाने पर बैठा लिया। पुलिस ने बताया कि कमल के परिजनों के मुताबिक भाईदूज के दिन राधाबाई का भाई आया था उस दिन सबकुछ ठीक था। खाना खाने के बाद उसका भाई रात में ही इंदौर वापस चला गया था। 

मायके वालों का आरोप है कि कमल का उसके ही छोटे भाई की पत्नी से संबंध था। तीन साल पहले उसने भी जहर खाकर आत्महत्या की थी। इसके अलावा कई अन्य महिलाओं से भी उसके संबंध हैं। जिसे लेकर रोज कमल और राधाबाई में झगड़े होते रहते थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH