80 लाख कीमत की 1680 किलो इंसानों के बाल के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार , तीनो से पूछताछ जारी

बिहार , 09-01-2025 2:33:19 AM
Anil Tamboli
80 लाख कीमत की 1680 किलो इंसानों के बाल के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार , तीनो से पूछताछ जारी

मुजफ्फरपुर 09 जनवरी 2024 - मुजफ्फरपुर में DRI (राजस्व खुफिया निदेशालय) की टीम ने मंगलवार की देर रात इंसानी बालों से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। टीम ने 3 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। जब्त बाल की कीमत 80 लाख रुपए बताई गई है। गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में बताया कि 'उन्होंने तिरूपति से बाल खरीदे थे, जिसे ट्रक पर लोड कर नेपाल के रास्ते चीन ले जाना था।

DRI ने मधुबनी जिले के मधवापुर बॉर्डर के पास संदिग्ध ट्रक देखा तो उसकी तलाशी ली। ट्रक के अंदर 1680 किलो इंसानों के बाल थे। इस मामले में बंगाल के मुर्शिदाबाद के अताउर रहमान, अब्दुल अजीम शेख और बिहार के एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। बिहार के तस्कर की पहचान नहीं हो सकी है। तीनों से मुजफ्फरपुर में पूछताछ की जा रही है। 

पहली बार मुजफ्फरपुर DRI ने इंसानी बाल को जब्त किया है। DRI सूत्रों ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर मधवापुर-नेपाल बॉर्डर पर गश्ती शुरू की और फिर ट्रक को आते देख कार्रवाई की। चीन में भारतीय इंसानों के बाल से बनी विग की डिमांड है। इसकी कीमत भी ज्यादा होती है। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय तस्कर बाल जुटाकर नेपाल के रास्ते चीन भेजते हैं। DRI के मुताबिक, जब्त बाल तिरूपति से खरीदकर गया था। तिरूपति और अन्य धार्मिक स्थलों पर मुंडन के लिए बड़े पैमाने पर लोग जुटते हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH