एक ही परिवार के पाँच लोगो की मौत के मामले में हुआ बड़ा खुलासा , शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात आई सामने ,,

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एक ही परिवार के पाँच लोगो की मौत के मामले में हुआ बड़ा खुलासा , शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात आई सामने ,,
रायपुर 17 नवम्बर 2020 - राजधानी रायपुर के अभनपुर से लगे केंद्री गांव में पांच लोगों की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है, शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है की मृतक कमलेश साहू ने मां , पत्नी और दोनों बच्चों की गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुदकुशी की थी इस बात की पुष्टी अभनपुर थाना प्रभारी गुलाब सिंह ठाकुर ने  की है। 

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत मामले को गृह मंत्री ताम्रधवज साहू ने संज्ञान में लिया थ और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मामले की गंभीरता से जांच के आदेश दिए थे। 

मंगलवार की सुबह FSL की टीम भी मौके पर पहुंची थी। तहसीलदार और परिजनों की मौजूदगी में सामानों को जब्त किया गया था, मृतकों के नाम- कमलेश साहू 35 साल, प्रमिला साहू 30 साल, ललिता साहू 60 साल, नरेंद्र कुमार साहू 8 साल, कीर्ति साहू 10 साल है। 

बता दें केंद्री गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। पति की लाश फांसी पर लटकते पाई गई। वहीं पत्नी, मां और दो बच्चों की लाश पलंग पर मिली है। बताया जा रहा है बच्चों के मुंह से झाग निकलता दिखा है। वहीं मृतक पति से बरामद सुसाइड नोट में बीमारी का जिक्र किया गया है। मृतक के घर से लगातार पानी बहता देख जब पड़ोसियों ने घर में दाखिल होकर खिड़की खोली तो कमलेश फांसी पर लटकता मिला। वहीं पत्नी, मां और दो बच्चे बिस्तर पर पड़े दिखे। लोगों ने तत्काल डायल 112 में इसकी सूचना दी। ठीक दीवाली के बाद इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH