छत्तीसगढ़ - पत्रकार मुकेश चंद्राकर की लाश बरामद , जताई जा रही है इस बात की आशंका

बीजापुर , 03/01/2025 1:55:10 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पत्रकार मुकेश चंद्राकर की लाश बरामद , जताई जा रही है इस बात की आशंका

बीजापुर 03 जनवरी 2025 - बस्तर के मशहूर युट्यूबर, पत्रकार और ‘बस्तर जंक्शन’ नाम के यूट्यूब चैनल के एडमिन मुकेश चंद्राकर की हत्या कर उसकी लाश सेप्टिक टैंक में छिपाई गई थी। इसका खुलासा आज हुआ है। मुकेश चंद्राकर नए साल यानी 01 जनवरी से लापता था। इसकी शिकायत परिजनों ने बीजापुर पुलिस से की थी। इस शिकायत के बाद मुकेश चंद्राकर कोई लगातार खोजबीन की जा रही थी।

आज पुलिस को इससे जुड़े कुछ अहम् सुराग हाथ लगे। जिसके बाद उन्होंने बीजापुर में एक ठेकेदार के सेप्टिक टैंक के खुदाई कराई, जहां मुकेश चंद्राकर की लाश पाई गई। आशंका जताई जा रही है कि सड़क निर्माण भ्रष्टाचार को लेकर ठेकेदार से विवाद के बाद मुकेश चंद्राकर लापता था और इसी विवाद में उसकी ह्त्या भी कराई गई है। बहरहाल बस्तर पुलिस इस मामले में विस्तार से खुलासा कर सकती है। फ़िलहाल उसकी लाश को बाहर निकाला जा रहा है।

कौन है मुकेश चंद्राकर?

बस्तर और नक्सलवाद से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग करने वाला मुकेश चंद्राकर बस्तर चैनल नाम का यूट्यूब चैनल का मालिक है। वह अक्सर नक्सलियों के बीच उनकी बैठकें और जन अदालतों की रिपोर्टिंग करते हुए वीडियों यूट्यूब में अपलोड करता रहा है। ‘बस्तर जंक्शन’ नाम का उसका यूट्यूब चैनल लोगों के बीच काफी मशहूर है। मुकेश चंद्राकर दावा करता रहा है कि वह इस चैनल के माध्यम से बस्तर और बस्तर के लोगों की हकीकत सामने रखता है। इसके अलावा मुकेश चंद्राकर की भूमिका तब भी सामने आई थी जब उन्होंने नक्सलियों के चंगुल से CRPF जवान को छुड़ाया था।

सोर्स -IBC

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH