शराब के नशे में खुद पर मिट्टीतेल डाल कर युवक ने लगाई आग , फिर पानी डाल कर आग को खुद बुझाया , जब कोरोना टेस्ट पोजेटीव आया तो ,,

गौरेला पेंड्रा मरवाही , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शराब के नशे में खुद पर मिट्टीतेल डाल कर युवक ने लगाई आग , फिर पानी डाल कर आग को खुद बुझाया , जब कोरोना टेस्ट पोजेटीव आया तो ,,
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 17 नवम्बर 2020 - पारिवारिक विवाद में शराब के नशे में युवक ने खुद पर केरोसीन डालकर आग लगा ली। उसे 30 फीसदी जली हुई हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका कोरोना टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई, तो युवक अगले दिन मंगलवार सुबह अस्पताल से भाग निकला। मामला गौरेला क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक गौरेला के भट्टाटोला निवासी प्रताप पासी ने सोमवार रात पारिवारिक झगड़े के बाद शराब पिया और फिर खुद पर केरोसीन डाल आग लगा ली। जब वह जलने लगा तो खुद ही बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाई। हालांकि तब तक वह 30 फीसदी जल चुका था। उसकी हालत गंभीर देख परिजन पास ही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे और भर्ती कराया।

बाइक से लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, पटाखे से जलने की बात बताई

सोमवार रात करीब 09 बजे बाइक से दो लोग प्रताप को लेकर आए, उन्होंने हॉस्पिटल में पटाखों से जलने की बात कही, लेकिन प्रताप के पास से केरोसीन की बदबू आ रही थी। उन्होंने बताया कि प्रताप 30 प्रतिशत जल चुका था। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया। टेस्ट रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया तो पता चलने पर डर से अस्पताल से भाग निकला।

कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, तो कोविड केयर सेंटर में रेफर करने से पहले ही भाग निकला

उपचार के दौरान डॉक्टरों ने प्रताप की एंटीजन किट से कोरोना जांच की तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उसे कोविड केयर सेंटर टिकरा कला भेजने की तैयारी की जा रही थी। पता चलने पर उससे पहले ही प्रताप अस्पताल से भाग निकला। इसके बाद भी ड्यूटी डॉक्टर की ओर से इसकी सूचना स्थानीय थाने में नहीं दी गई। युवक के आत्मदाह के प्रयास की सूचना क्षेत्र में फैली तब लोगों को इस बात की जानकारी हुई।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH