राजधानी रायपुर में पति को बेडरूम में बन्द कर आठवी मंजिल से कूद गई नव ब्याहता ,,

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
राजधानी रायपुर में पति को बेडरूम में बन्द कर आठवी मंजिल से कूद गई नव ब्याहता ,,
रायपुर 17 नवम्बर 2020 - राजधानी रायपुर के पद्मनाभपुर इलाके की आनंद विहार कॉलोनी में रविवार रात करीब 10.30 बजे महिला नर्स प्रीति देवांगन का शव बिल्डिंग के पिछले हिस्से में पड़ा मिला। 

डॉक्टर पति महेंद्र देवांगन को बेडरूम में बंद करके प्रीति ने बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। दोनों ने करीब 39 दिन पहले कोर्ट में जाकर लव मैरिज की थी। एक साल पहले दोनों का निजी अस्पताल में परिचय हुआ था। इसके बाद दोस्ती प्रेम-प्रसंग में बदल गई थी। 

इस घटना से पूरा परिवार हैरान है किसी को प्रीति के आत्महत्या करने का कारण पता नहीं है। सोमवार को पुलिस ने पीएम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।

पुलिस को प्रीति के पति डॉ. महेंद्र ने बताया है कि प्रीति को पिछले कुछ दिनों से ब्लेकमेल वाले मैसेज और कॉल आ रहे थे। उसका मोबाइल डैमेज हो गया है। मोबाइल पर कुछ मैसेजेस देखे थे जिसके बारे में पूछताछ की थी।

मृतिका प्रीति के पति डॉ. महेंद्र देवांगन के मुताबिक रविवार रात करीब 9.30 बजे दोनों ने साथ में खाना खाया था। पत्नी उस समय स्ट्रेस में लग रही थी और प्रीति ने सर में दर्द होने की बात कही थी। 

खाना खाने के बाद वह बेडरूम में बिस्तर लगाने चला गया इसी दौरान प्रीति ने कमरे का बाहर से दरवाजा बंद कर दिया जिसके बाद मैंने प्रीति को आवाज लगाया। लेकिन प्रीति ने जवाब नहीं दिया तब मैंने पड़ोसी को आवाज देकर बुलाया।

दरवाजा खुलने के बाद प्रीति की तलाश करने छत पर गया। लेकिन वह नहीं दिखी। इसके बाद बाइक लेकर कॉलोनी के गेट पर खड़े गार्ड से जानकारी लेने पहुंचा। गॉर्ड से बातचीत के दौरान कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने उसे बताया कि किसी युवती का शव बिल्डिंग के पिछले हिस्से में पड़ा हुआ है। जब मौके पर जाकर देखा तो लहुलुहान हालत में प्रीति पड़ी थी। 

उसे घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने प्रीति की मौत की पुष्टि कर दी। 

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH