छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर , हादसे में 03 युवकों की मौत

राजनाँदगाँव , 30/12/2024 5:59:12 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर , हादसे में 03 युवकों की मौत
राजनांदगांव 30 दिसंबर 2024 - राजनांदगांव जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने रविवार को बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार युवक दूर जाकर गिरे, तीनों के सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना घुमका थाना क्षेत्र के मुरमुंदा तिराहा का है। 

जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय भुवन यादव अपने साथी तुलेश्वर यादव और नारद यादव ;के साथ रविवार को बाइक पर जाने के लिए रवाना हुआ था। तीनों दोस्त मुरमुंडा गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक गांव से बाहर मुख्य मार्ग पर पहुंचे ही थे, तभी मुरमुंदा तिराहे के पास दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तीनों के शवों को एंबुलेंस के जरिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज मर्चुरी भेजा गया। शवों का पोस्टमॉर्टम करने के बाद आज उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने इस दुर्घटना पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH