छत्तीसगढ़ - देर रात गांव में घुसा हाथियों का झुंड , जमकर मचाई तबाही , एक ग्रामीण घायल

बलरामपुर , 29/12/2024 7:37:31 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - देर रात गांव में घुसा हाथियों का झुंड , जमकर मचाई तबाही , एक ग्रामीण घायल
बलरामपुर 30 दिसम्बर 2024 - बलरामपुर जिले में शनिवार की रात सिलाजू गांव में एक बार फिर हाथियों ने हमला किया, जिसमें तीन ग्रामीणों के कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में एक ग्रामीण घायल हो गया, जिसे तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। 

जानकारी के मुताबिक जिले के धमनी रामचंद्रपुर वन परिक्षेत्र के सिलाजू गांव में हाथियों ने तीन कच्चा मकान को तोड़ दिया। मकान गिरने की वजह से अंदर सो रहा एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति का नाम अकलू भुइंया (45 वर्ष) है। दो व्यक्तियों का कच्चा का मकान हाथियों ने तोड़ दिया। स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को सूचना मिलने के बाद मौके पर टीम पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पिछले एक महीने में यहां 6 से ज्यादा बार हाथी हमला कर चुके हैं। 

ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के झुंड गांवों में प्रवेश करते हैं और फसलों और घरों को नुकसान पहुंचाते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से हाथियों की गतिविधियों पर नियंत्रण करने और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हाथियों के इस झुंड पर निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, जंगल में भोजन और पानी की कमी के कारण हाथी गांवों की ओर आ रहे हैं। विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने कहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH