राजधानी में फिर से हो सकता है लॉक डाउन , केन्द्र सरकार को भेजा जाएगा लॉक डाउन का प्रस्ताव ,,

देश , 17-11-2020 6:49:35 PM
Anil Tamboli
राजधानी में फिर से हो सकता है लॉक डाउन , केन्द्र सरकार को भेजा जाएगा लॉक डाउन का प्रस्ताव ,,
नई दिल्ली 17 नवम्बर 2020 - दिल्ली में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है. इस वजह से दिल्ली सरकार ने शादियों में मिली छूट को वापस ले लिया है मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि हमने शादी समारोह में 200 लोगों तक शामिल होने की इजाजत को वापस ले लिया है. अब सिर्फ 50 लोग ही शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना की स्थिति सामान्य होने पर पहले 50 से यह संख्या 200 तक बढ़ाई गई थी, जिसे अब फिर से वापस ले लिया गया है. इसके साथ ही दिल्ली सरकार, कोरोना संक्रमण को लेकर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेगी, जिसमें नियमों के उल्लंघन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना होने की स्थिति में दिल्ली के भीड़भाड़ वाले बाजारों को अस्थाई रूप से बंद करने की अनुमति मांगेगी।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड की संख्या पर्याप्त है, लेकिन आईसीयू वाले बेड की कमी, जिसके लिए केंद्र सरकार ने मदद की है. उन्होंने कहा कि सभी सरकारें मिलकर काम कर रही हैं, लेकिन सबसे बड़ी जरूरत है कि लोग ध्यान रखें. कई लोग बिना मास्क घूम रहे हैं. मेरी अपील है कि कृपया मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. गौरतलब है कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 99 लोगों की मौत हुई है, जो महाराष्ट्र से ज्यादा है. दिल्ली में कोरोना का कहर किस तरह बरपा है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इस महीने हर घंटे चार लोगों की मौत हो रही है. नवंबर में ही कोरोना से दिल्ली में अब तक 1100 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीं, भारत में कोरोना से अब तक कुल 88 लाख 74 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. देश में अब तक 1.3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. आज की तारीख में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, केरल हैं. इन्हीं राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH