छत्तीसगढ़ - ट्रक और कार की टक्कर के बाद कार में लगी आग , 04 लोगो की जिंदा जल कर मौत

सरगुजा , 29/12/2024 1:35:12 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ट्रक और कार की टक्कर के बाद कार में लगी आग , 04 लोगो की जिंदा जल कर मौत
अंबिकापुर 28 दिसम्बर 2024 - शहर के भट्ठी रोड निवासी कार सवार 4 युवकों की ट्रक की टक्कर से लगी आग में जिंदा जलकर मौत हो गई। दरअसल चारों युवक कार से शनिवार की दोपहर बिलासपुर की ओर जा रहे थे। वे कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर चोटिया से आगे पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। 

जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर के भट्ठी रोड गणेश दादा गली निवासी निवासी शिवम सिंह पिता स्व. ईश्वर सिंह 25 वर्ष अपने 3 अन्य साथियों के साथ कार क्रमांक CG 15 DU 2747 से शनिवार की दोपहर बिलासपुर जाने निकला था। चारों दोपहर करीब 3.30 बजे अंबिकापुर- बिलासपुर नेशनल हाइवे पर कोरबा थाना क्षेत्र के चोटिया को पार हुए थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सडक़ से उतरकर खेत में गिर गई और उसमें आग लग गई। इसी बीच ट्रक भी कार के ऊपर जा चढ़ा। इससे ट्रक भी जलने लगा। इस हादसे में शिवम सिंह समेत चारों युवकों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिर कार के भीतर से चारों युवकों का शव बाहर निकाला गया। शवों को पीएम के लिए अस्पताल में रखवाया गया है।

ताज़ा समाचार

भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1

छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..

नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर

छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार

छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब

चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH