अजित जोगी के निधन के बाद इन्हें बनाया गया जोगी जनता कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष , पार्टी की कोर कमेटी का किया गया पुनर्गठन ,,

रायपुर , 17-11-2020 11:49:17 AM
Anil Tamboli
अजित जोगी के निधन के बाद इन्हें बनाया गया जोगी जनता कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष , पार्टी की कोर कमेटी का किया गया पुनर्गठन ,,
रायपुर 17 नवंबर - मरवाही विधानसभा में हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस द्वारा जिस तरह से जोगी परिवार को चुनाव लड़ने नहीं दिया गया, तो वहीं भाजपा को समर्थन और कांग्रेस के विरोध में खुलेआम सामने आने के बाद भी मतदाताओं ने जिस तरह से कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है, उसने जोगी परिवार को सकते में डाल दिया है। 
उपचुनाव में भाजपा को मिली हार, दरअसल जोगी परिवार की भी हार मानी जा रही है। इससे सबक लेते हुए अब जोगी परिवार ने संघर्ष से अपनी नई पहचान बनाने का निर्णय लिया है। 

इसी क्रम में जोगी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक रेणु जोगी को बनाया गया है, तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने सोमवार 16 नवंबर 2020 को पार्टी की कोर कमेटी का पुनर्गठन किया। जिसके बाद बताया गया कि 18 नवंबर को पार्टी की विशेष बैठक बुलाई गई है जिसमें महत्वपूर्ण फैसले लिये जाएंगे। 

अमित जोगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और जोगी परिवार के अस्तित्व को खत्म करने की खुली चुनौती दे रहे हैं। उन्हें लगता है कि हमें मरवाही उपचुनाव में लड़ने से रोकने से उन्होंने हमें हरा दिया है। जिस दिन उन्होंने छल से हमें चुनाव से बाहर किया, उसी दिन उनकी हार हो चुकी थी। इसका जवाब उन्हें पहले न्याय की अदालत और फिर जनता की अदालत में मिलेगा। 

स्व अजीत जोगी के छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया सपने को यथार्थ में बदलने का संकल्प लिया गया। स्व अजीत जोगी के स्थान पर रेणु जोगी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसका धर्मजीत सिंह ने भी समर्थन किया है। अमित जोगी ने कहा कि अब पार्टी में जयचंदों और मीर जाफरों जैसे सत्ता-लोभियों की कोई जगह नहीं है, वे न घर के रहे न घाट के।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH