छत्तीसगढ़ - घर मे घुसकर महिला से गैंगरेप , धरमलाल और देवराज ने दिया वारदात को अंजाम

बिलासपुर , 20/12/2024 10:27:21 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - घर मे घुसकर महिला से गैंगरेप , धरमलाल और देवराज ने दिया वारदात को अंजाम
बिलासपुर 20 दिसम्बर 2024 - बिलासपुर में बदमाशों ने एक महिला के घर में घुसकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि घर के बगल में ही दुकान चलाने वाली महिला पर बदमाशों की नियत बिगड़ गयी थी। सिगरेट पीने के बहाने बदमाश महिला के दुकान पर पहुंचे थे। इसी बीच महिला को अकेला पाकर उसके साथ बदमाशों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गये। 

आरोपियों ने महिला को मुंह खोलने पर जान से मारने की भी धमकी दी थी। जिससे डरी-सहमी महिला 10 दिनों तक अपना मुंह बंद रखी। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटा कर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है। मामला बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र का है। 

पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि जरहाभाठा ओमनगर निवासी धरमलाल सूर्यवंशी और देवराज वर्मा 7 दिसंबर को उसके दुकान पर आये हुए थे। धरमलाल ने महिला से उसका मोबाइल नंबर मांगा था। लेकिन महिला ने नंबर नहीं दिया। इसके बाद आरोपी ने दुकान के बाहर लिखे नंबर को देखने के बाद महिला को लगातार फोन करने लगा।

इसके बाद 10 दिसंबर को दोपहर के वक्त धरमलाल और देवराज वर्मा दोबारा महिला के दुकान पर सिगरेट पीने पहुंचे। सिगरेट खरीद कर बाहर ही दोनों आरोपी पीने लगे। इस दौरान महिला दुकान बंद कर पानी लेने अपने घर के भीतर गई। तभी महिला को अकेली पाकर दोनों उसके घर में घुस गए। पीड़िता ने बताया कि दोनों आरोपियों ने डरा धमका कर उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात के बाद दोनों ने धमकाते हुए घटना की जानकारी किसी को बताने पर उसकी हत्या करने की धमकी दे दी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH