छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने एक दूसरे पर पेट्रोल डाल कर लगाई आग , दोनो की हालत नाजुक

बलरामपुर , 19/12/2024 5:55:59 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने एक दूसरे पर पेट्रोल डाल कर लगाई आग , दोनो की हालत नाजुक
बलरामपुर 19 दिसम्बर 2024 - बलरामपुर जिले में पति और पत्नी ने एक-दूसरे पर आग लगा दी। मदनपुर में घरेलू विवाद को लेकर दोनों सड़क पर झगड़ा कर रहे थे इसी दौरान गुस्से में घर से पेट्रोल उठाकर एक-दूसरे पर डाल दिया। आग लगने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों को गंभीर हालत में CHC वाड्रफनगर में भर्ती कराया गया है। पति-पत्नी दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम मदनपुर निवासी मो. शमशाद (40 साल) का पत्नी जुलेखा बेगम (36 साल) से गुरुवार शाम विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों घर से बाहर निकलकर सड़क पर लड़ने लगे। इस दौरान पति शमशाद घर में पेट्रोल से भरा डिब्बा लेकर बाहर निकला और पत्नी पर डालने लगा, इस दौरान पत्नी जुलेखा ने भी उसी डिब्बे से पति पर पेट्रोल छिड़क दिया। 

विवाद के बीच मो. शमशाद ने जैसे ही माचिस जलाई, दोनों आग की लपटों की चपेट में आ गए। दोनों को आग की लपटों में घिरा देख आसपास के लोगों और परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई। हादसे में मो. शमशाद करीब 80 फीसदी से अधिक झुलस गया है। पत्नी जुलेखा बेगम भी 60 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गई है। CHC वाड्रफनगर में दोनों का इलाज किया जा रहा है। 

वाड्रफनगर चौकी प्रभारी डागेश्वर सिंह ने बताया कि फोन से घटना की सूचना मिली है। पुलिस टीम को सीएचसी वाड्रफनगर भेजा गया है। मो. शमशाद ड्राइवर का काम करता है। दोनों के बीच विवाद क्यों हुआ? इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मामले में परिजनों से पूछताछ की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH