गैर की पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करना तांत्रिक को पड़ा महंगा , तांत्रिक की रेल्वे ट्रेक पर मिली लाश , हुआ यह खुलासा ,,

मध्य प्रदेश , 16-11-2020 12:29:24 AM
Anil Tamboli
गैर की पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करना तांत्रिक को पड़ा महंगा , तांत्रिक की रेल्वे ट्रेक पर मिली लाश , हुआ यह खुलासा ,,
भोपाल 15 नवम्बर 2020 - मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुजुर्ग तांत्रिक की हत्या का खुलासा GRP पुलिस ने कर दिया है. भोपाल के जीआरपी थाने में बीते 05 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया था.

GRP थाना के एडिशनल प्रतिमा ने बताया कि बीते 05 सितंबर को बरखेड़ा से कुछ दूर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था. मृतक की पहचान 84 वर्षीय छेदा लाल के रूप में हुई थी , जो होशंगाबाद का निवासी है. पहले लगा था कि मौत, ट्रेन से टकराने के कारण हुई थी. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला की मृतक के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या की गई थी, पुलिस ने विवेचना की और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।

GRP पुलिस ने बताया छेदालाल बरखेड़ा में झुग्गी बनाकर रहता था और जड़ी-बूटियों से इलाज में माहिर था।

पूछताछ में आरोपी धनराज ने बताया कि छेदालाल उसका पड़ोसी था. वह झाड़-फूंक व देशी जड़ी-बूटियों की दवाई बनाकर इलाज करता था , छेदा लाल के पास दूर-दूर से लोग इलाज करवाने आते थे. छेदा लाल ने उसकी बेटी को इलाज के दौरान ठीक किया. इसके बाद तांत्रिक छेदा लाल उसके घर आने लगा था. और उसने घर आकर उसने पत्नी को बहकाना शुरू कर दिया था , छेदा लाल उसकी पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने के लिए धमकाता था और इस बात की धमकी देता था की अगर वो उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित नहीं करेगी तो उसके परिवार को झाड़-फूंक से परेशान करेगा। 

छेदा लाल की धमकी से डर कर पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाए इस तरह दोनों के बीच अवैध संबंध स्थापित हो गया।

छेदा लाल और अपनी पत्नी के बीच अवैध संबंध की जानकारी होने के बाद आरोपी धनराज, पत्नी और बच्चों को वहां से दूर ले जाना चाहता था लेकिन 05 सितंबर की शाम छेदा लाल धनराज की पत्नी को जबरन पकड़कर स्टेशन की ओर ले जाने लगा. धनराज मौके पर पहुंचा और पत्नी का हाथ छुड़ाकर उसे अलग किया. पत्नी, बच्चों को लेकर वहां से घर चली गई. विवाद बढ़ने के बाद आरोपी धनराज ने छेदा लाल के सिर पर पत्थर से वार कर दिया जिससे छेदा लाल की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या हो हादसा बनाने के लिए आरोपी धनराज ने छेदा लाल की लाश को रेल की पटरी पर फेंक दिया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH