छत्तीसगढ़ - ससुर ने 30 हजार में दी थी बहु की हत्या की सुपारी , और निपट गए थे थानेदार

बलरामपुर , 13/12/2024 1:19:08 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ससुर ने 30 हजार में दी थी बहु की हत्या की सुपारी , और निपट गए थे थानेदार
बलरामपुर 13 दिसम्बर 2024 - थाने में खुदकुशी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक गुरूचरण मंडल के पिता ने ही अपनी बहू की हत्या की योजना बनाई थी। प्लानिंग के तहत ही गुरूचरण मण्डल भी इस प्लानिंग में शामिल था। पिता ने दो लोगों को बहू रीना मण्डल की हत्या की सुपारी 30 हजार में दी थी। 

पैसे मिलने के बाद दोनों आरोपियों ने रीना का अपहरण किया और उसे अपने साथ झारखण्ड के गढ़वा ले गये। जहाँ आरोपियों ने कोयल नदी के पुल के उपर से महिला को धक्का दे दिए और इसकी जानकारी मृतक गुरुचरण के पिता शांति मंडल को दिए। इस बात का खुलासा झारखण्ड पुलिस ने मीडिया के सामने किया। 

पुलिस ने आगे बताया कि पत्नी की हत्या की खबर मिलने के बाद आरोपी अपने पिता के साथ बलरामपुर कोतवाली थाने पहुंचा और पत्नी के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाया। कोतवाली पुलिस को मामले में संदेह हुआ तो गुरूचरण मंण्डल को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ में पकड़े जाने के दर से आरोपी ने थाने के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। युवक की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को हुई तो बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कोतवाली थाने का घेराव किया और पथराव व तोड़फोड़ करते हुये जमकर प्रदर्शन करने लगे। 

ग्रामीणों के उग्र प्रदर्शन के बाद सरकार ने मामले में थाने के टीआई व एक आरक्षक को निलंबित किया था। साथ ही पूरे स्टाफ को हटा दिया गया था। सरकार ने गुरुचरण की मौत की जांच का आदेश भी दिया था। पूरे मामले की जाँच चल ही रही थी। इसी बीच झारखण्ड पुलिस को रीना मंडल की हत्या मामले में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले। 

गढ़वा पुलिस ने मृतिका रीना मण्डल के परिजनों से पूछताछ के बाद ससुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में ससुर शांति मंडल ज्यादा देर झूठ नहीं बोल पाया और बहू की हत्या करवाने की बात कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि बेटे के कहने पर ही बहू की हत्या की सुपारी दो लोगों को दी थी। वहीं, इस खुलासे के बाद बलरामपुर पुलिस पर लगे सभी आरोप साफ हो गये हैं। पुलिस अब राहत की सांस ले रही है।
छत्तीसगढ़ - ससुर ने 30 हजार में दी थी बहु की हत्या की सुपारी , और निपट गए थे थानेदार

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH