छत्तीसगढ़ में एक परिवार के लिए काल बन कर आया दीपावली , बेटे ने लगाई फाँसी तो पिता ने ट्रेन से कट कर की खुदकुशी , जाने वजह ,,

राजनाँदगाँव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में एक परिवार के लिए काल बन कर आया दीपावली , बेटे ने लगाई फाँसी तो पिता ने ट्रेन से कट कर की खुदकुशी , जाने वजह ,,
राजनांदगांव 15 नवम्बर 2020 - दीपावली पर्व पर हर कोई खुशियां मना रहा था। पटाखे की गूंज के बीच राजनांदगांव शहर के कामठी लाइन के परिवार में दिवाली की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। कामठी लाइन में हर वर्ग की तरह अग्रवाल परिवार भी दीपावली की खुशियां मना रहा था। परिवार के सदस्य आतिशबाजी का आनंद ले रहे थे। तभी अग्रवाल परिवार के पुत्र ने व्यवसायिक परिसर में जाकर फांसी लगा ली। यह बात सुनकर पिता भी सदमे में आ गए और ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी।

जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास वालों को लगी पूरे मोहल्ले में मातम सा छा गया और दीपावली की खुशियां शोक की लहर में डूब गई, जी हां यह पूरा वाक्या राजनांदगांव के कामठी लाईन स्थित अग्रवाल परिवार का बताया जा रहा है।

खबर है कि शनिवार रात साढ़े दस से 11 बजे कामठी लाइन निवासी गोविंद अग्रवाल अपने पूरे परिवार के साथ दीपावली का त्यौहार मना रहे थे। पूरा परिवार पटाखों की आतिशबाजी का आनंद ले रहा था। इसी बीच पिता गोविंद अग्रवाल और पुत्र विकास अग्रवाल के बीच किसी बात को लेकर कहा सूनी हो गई। पुत्र विकास अग्रवाल नाराज होकर नंदई- मोहारा के पास स्थित अपने व्यवसायिक परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इसकी सूचना मिलने पर पिता गोविंद अग्रवाल सदमें में आ गए और एक बड़ा कदम उठाते हुए उन्होंने ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोविंद अग्रवाल की उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जा रही है। वहीं पुत्र विकास अग्रवाल की उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पा रही है। 

पूरे मामले का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा कि पुत्र ने क्यों फांसी लगाई और पिता ने ट्रेन के सामने कटकर क्यों जान दी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH