छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर हो रहा है कम लेकिन मौतों में लगातार हो रही है बढ़ोतरी , देखे मेडिकल बुलेटिन ,,
छत्तीसगढ़ , 15-11-2020 6:21:03 AM
रायपुर 15 नवम्बर 2020 - कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है।
जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में शनिवार को 716 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है. और 782 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए है। वही शनिवार को 17 लोगो की मौत हुई है बता दें कि अब तक प्रदेश में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 188167 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 19,275 है।
अगर जिलेववार आंकड़ों की बात करे तो रायपुर में सर्वाधिक 92 नये मरीज मिले हैं वहीं जांजगीर में 86 , रायगढ़ में 68 , बेमेतरा में 52 , राजनांदगांव में 56 , दुर्ग में 46 , कवर्धा मे 16 , धमतरी में 22 , बलौदाबाजार में 22 , महासमुंद में 21 , गरियाबंद में 05 , बिलासपुर में 03 , कोरबा में 28 , सरगुजा में 27 , सूरजपुर में 35 , बस्तर में 23 , कोडागांव में 29 , दंतेवाड़ा में 11 , कांकेर में 22 , बीजापुर में 17 नए मरीजो कि पहचान की गई हैं ।














