मार्केट में आया परिणीति चोपड़ा छाप फटाखा , फैन्स के कमेंट्स पर परिणीति ने कुछ इस अंदाज में दिया जवाब ,,
बॉलीवुड , 14-11-2020 11:21:19 PM
मुम्बई 14 नवम्बर 2020 - बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा अपनी बोल्ड इमेज के लिए जानी जाती हैं. परिणीति चोपड़ा ने अपने अभिनय से लाखों फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई है।
परिणीति ना सिर्फ फिल्मों में छाई रहती हैं बल्कि ब्रांड्स भी इन्हें खूब प्रमोट करते हैं. हाल ही में एक पटाखे के एक ब्रांड ने परिणीति को स्पोंसर किया है जिसके बाद परिणीति की फोटो पैकेट के ऊपर दिखने लगी हैं. 'फ्लावर्स पॉट स्पेशल' नामक ब्रांड ने परिणीति को स्पोंसर किया जिसके बाद दीपक नाम के फैन ने उन्हें ट्वीटर पर टैग कर पूछा,
"परिणीति क्या आपको पता है कि आप इस ब्रांड को प्रमोट कर रही हैं."
इसके परिणीति चोपड़ा ने उन्हें मज़ाक में जवाब दिया,"हाहाहा.... आप इन पटाखों को जलना मत. दिवाली की शुभकामनाएं."














