छत्तीसगढ़ - आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या , वारदात से मची सनसनी

बीजापुर , 06/12/2024 7:03:23 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या , वारदात से मची सनसनी
बीजापुर 07 दिसम्बर 2024 - छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बासागुड़ा थाना क्षेत्र के तिम्मापुर गांव में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी. वही बीच बचाव करने आए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बेटे के साथ हमलावरों ने हाथापाई की है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. यह घटना CPRF कैंप से एक कि.मी. की दूरी पर हुई है. इस घटना के पीछे नक्सलियों का हाथ होने का संदेह है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 08 बजे उस समय हुई जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी अपने घर में थी. अज्ञात हमलावरों ने उन्हें घर से बाहर खींचकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. इस दौरान जब लक्ष्मी के बेटे ने बीच बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों के साथ हाथापाई भी हुई।

स्थानीय सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है कि लक्ष्मी पद्दम को नक्सलियों द्वारा पहले भी दो बार धमकियां मिल चुकी थीं, और इस बार भी नक्सलियों द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है, और पुलिस प्रशासन घटना की जांच में जुटा हुआ है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..

छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH