R भारत टी वी के संपादक अर्नब गोस्वामी की मुश्किलें अभी नही हुई है कम , अर्नब के खिलाफ एन एम जोशी मार्ग थाने में एक और केस हुआ दर्ज ,,

महाराष्ट्र , 14-11-2020 11:44:41 AM
Anil Tamboli
R भारत टी वी के संपादक अर्नब गोस्वामी की मुश्किलें अभी नही हुई है कम , अर्नब के खिलाफ एन एम जोशी मार्ग थाने में एक और केस हुआ दर्ज ,,
मुम्बई 14 नवम्बर 2020 - सर्वोच्च न्यायालय से रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को भले ही बेल मिल गई हो, लेकिन उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। अर्नब गोस्वामी के खिलाफ अब महिला पुलिसकर्मी के साथ कथित तौर पर मारपीट के मामले पर भी कार्रवाई हो सकती है।

बता दें कि 04 नवंबर को 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां को 2018 में आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस की टीम जब गोस्वामी को गिरफ्तार करने उनके आवास पर पहुंची थी तो उस दौरान उन्होंने एक महिला पुलिसकर्मी की कथित रूप से पिटाई कर दी थी। इस सिलसिले में मध्य मुंबई के एन. एम. जोशी मार्ग थाने में पिछले सप्ताह उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

अर्नब गोस्वामी के मुद्दे पर नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से बात करते हुए राज्य के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि कानून के सामने सब एक समान हैं और किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत स्वतंत्रता और किसी पीड़ित को न्याय देने के बीच में अंतर जरूर होना चाहिए। वहीं कांग्रेस पार्टी ने अर्नब की जमानत पर कहा कि उन्हें सिर्फ बेल मिली है, मामला अभी खत्म नहीं हुआ है।

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने एनबीटी ऑनलाइन से बात करते हुए कहा कि अर्नब गोस्वामी का मसला अभी भी न्यायालय में विचाराधीन है। भले ही सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी हो लेकिन यह मामला अभी भी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने शायरी वाले अंदाज में कहा कि 'जेल से गई वह बेल से नहीं आएगी'।

शिवसेना  के विधायक प्रताप सरनाईक ने अर्नब गोस्वामी के मामले पर एनबीटी ऑनलाइन से बात करते हुए कहा कि हमने इस मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का पूरा प्रयास किया है। आरोपी को जेल के पीछे और अदालत तक पहुंचाया है। माननीय सर्वोच्च अदालत ने जो भी फैसला दिया है महाराष्ट्र की सरकार उसका सम्मान करते हुए आगे काम करेगी। लेकिन हमें उम्मीद है की अदालत से पीड़ित परिवार को भी न्याय जरूर मिलेगा। वहीं शिवसेना सांसद अरविंद सावंत कहा कि अभी फिलहाल मामला अदालत में विचाराधीन है, इसलिए ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH