छत्तीसगढ़ - बीजेपी नेता सहित दो लोगो की बेहरमी से हत्या, अपहरण कर वारदात को दिया अंजाम

बीजापुर , 05/12/2024 10:39:34 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बीजेपी नेता सहित दो लोगो की बेहरमी से हत्या, अपहरण कर वारदात को दिया अंजाम
बीजापुर 05 दिसम्बर 2024 - बीजापुर में दो उप सरपंच की हत्या कर दी गई। दोनों घटना अलग-अलग क्षेत्र की है। दोनों शव के पास से पर्चे मिले है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने ही दोनों का अपहरण कर हत्या की घटना को अंजाम दिया है। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पहली घटना बीजापुर के नैमेड थाना क्षेत्र की है। पूर्व सरपंच सुखराम अवलम का शव आज सुबह सड़क पर मिला। बताया जा रहा है कि बुधवार को ही सुखराम का मुर्गा बाजार से अपहरण हो गया था। परिजनों ने सुखराम की काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। आज सुबह शव नैमेड के इलाके में मिला। शव के पास से एक पर्चा भी मिला है।

वहीं, दूसरी घटना भैरमगढ़ थाना क्षेत्र की है। आदावाड़ा गांव के पूर्व सरपंच परसा सुकालू का शव आज सुबह सड़क पर मिला। शव के पास भैरमगढ़ एरिया कमेटी के पर्चे मिले। पर्चे में लिखा था कि सुकालू BJP नेता था और उसे कितने बार BJP का कार्य नही करने के लिए चेताया गया था। फिर भी वो नहीं माना। इसलिए पीएलजी द्वारा मौत की सजा दी गई है।

बता दें कि परसा सुकालू बीजेपी नेता था और पूर्व उप सरपंच भी। क्षेत्र में परसा सुकालू मजबूत कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहा था। वहीं, मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को परिचित के अंतिम संस्कार से वापस लौटने के दौरान वो अचानक लापता हो गए थे। परिजनों ने पुलिस कि अज्ञात लोगों ने पूर्व उप सरपंच का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी । फिलहाल दोनों ही मामलों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH