प्रदेश में कोरोना का संक्रमण कम हो रहा है लेकिन मौतों का आंकड़ा बढ़ते जा रहा हैं , देखे आज का मेडिकल बुलेटिन ,,
छत्तीसगढ़ , 14-11-2020 3:54:38 AM
रायपुर 13 नवम्बर 2020 - छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 1548 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। आज स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है 24 घण्टे के दौरान कुल 2168 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिनमे 258 मरीजों को हॉस्पिटल से और 1910 मरीजों को होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया है। शुक्रवार को 18 मरीजों की मौत हुई है।
प्रदेश में अब एक्टिव केस 19221 है। अब तक 2545 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने रात 08 बजे की स्थिति में मेडिकल बुलेटिन जारी किया है।
जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक दुर्ग जिले से 73 , राजनांदगांव से 110 , बालोद से 76 , बेमेतरा से 13 , कबीरधाम से 48 , रायपुर से 180 , धमतरी से 59 , बलौदाबाजार से 71 ,महासमुंद से 71 , गरियाबंद से 20 , बिलासपुर से 49 , रायगढ़ से 115 , कोरबा से 126 , जांजगीर-चांपा से 172 , मुंगेली से 28 , गौरेला पेंड्रा मरवाही से 03 , सरगुजा से 49 , कोरिया से 35 , सूरजपुर से 30 , बलरामपुर से 28 , जशपुर से 30 , बस्तर से 49 ,कोंडागांव से 35 , दंतेवाड़ा से 31 , सुकमा से 10 , कांकेर से 25 , नारायणपुर से 03 , बीजापुर से 05 और अन्य राज्य से 04 मरीज शामिल है।
इसी तरह कुल 18 मौत में से दुर्ग जिले से 02 , बालोद से 01, कबीरधाम से 01 , रायपुर से 03 , धमतरी से 01 , महासमुंद से 02 , रायगढ़ से 04 , जांजगीर-चांपा से 01 , सरगुजा से 01 और बस्तर से 02 मौते हुई है।














