बिलासपुर एस पी IPS राहुल शर्मा खुदकुशी मामला , जाँच के लिए पुलिस फिर से खोलने जा रही है फाईल ,,

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बिलासपुर एस पी IPS राहुल शर्मा खुदकुशी मामला , जाँच के लिए पुलिस फिर से खोलने जा रही है फाईल ,,
रायपुर 13 नवम्बर 2020 - बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रहते हुए आत्महत्या करने वाले आईपीएस राहुल शर्मा की मौत की जांच के लिए गृह विभाग ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है. समिति की अगुवाई महानिदेशक, जेल संजय पिल्ले करेंगे. मामले में सीबीआई क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर चुकी है, अब फिर से पुलिस इस फाइल को खोलने जा रही है।

बता दें कि मार्च 2012 में बिलासपुर एसपी रहते हुए राहुल शर्मा ने पुलिस मेस में अपने को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. उस दौरान मिले सुसाइड लेटर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के साथ न्यायाधीश का भी जिक्र किया था. खुदकुशी को लेकर सवाल उठने पर तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सीबीआई जांच की अनुशंसा की थी. सीबीआई अपनी जांच में कोई निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई और प्रकरण को खात्मे के लिए सीबीआई की विशेष अदालत में पेश कर दिया था।

12 मार्च को मृत मिले थे IPS राहुल बिलासपुर के तत्कालीन एसपी राहुल शर्मा ने 12 मार्च 2012 को आत्महत्या कर ली थी . उनका शव दोपहर ऑफिसर्स मेस में पाया गया था . पुलिस के अधिकारियों के अनुसार वे हाल ही में अवकाश से लौटे थे। ऑफिसर्स मेस में रह रहे राहुल शर्मा को सुबह उनके गनमैन ने नाश्ते के लिये पूछा तो उन्होंने बाद में नाश्ता करने के लिये कहा . दोपहर में भोजन के समय जब गनमैन उनके कमरे में पहुंचा तो उनका शव पड़ा हुआ था आनन फानन में उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई . जिसके बाद उनका शव छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान में पोस्टमॉर्टम के लिये ले जाया गया . पुलिस का कहना है कि उन्होंने अपने सर्विस रिवाल्वर से अपने सर में गोली मार ली थी । राज्यपाल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रुप में काम कर चुके राहुल शर्मा ने नक्सल प्रभावित बस्तर में भी कुछ सालों तक अपनी सेवाएं दी थीं . साल 2012 में 6 जनवरी को राहुल शर्मा का तबादला बिलासपुर में हुआ था।

बिलासपुर एस पी IPS राहुल शर्मा खुदकुशी मामला , जाँच के लिए पुलिस फिर से खोलने जा रही है फाईल ,,

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH