छत्तीसगढ़ - कृष्णा राइस मिल में लगी भीषण आग , फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद
रायगढ़ , 01-12-2024 11:01:12 PM
रायगढ़ 01 दिसम्बर 2024 - जूटमिल थाना क्षेत्र के कृष्णा सॉल्वेंट राइस मिल में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आगजनी की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाया। फिलहाल मौके पर जुटमिल पुलिस की टीम भी मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
शुरुआती जांच के बाद लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग किस वजह से लगी इसका कारण फिलहाल अज्ञात है।
















