छत्तीसगढ़ के बर्खास्त IAS अधिकारी बाबूलाल अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ी , विशेष न्यायालय ने नही दी जमानत , अब जेल में मनेगी दीपावली ,,

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के बर्खास्त IAS अधिकारी बाबूलाल अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ी , विशेष न्यायालय ने नही दी जमानत , अब जेल में मनेगी दीपावली ,,
रायपुर 13 नवम्बर 2020 - भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में गिरफ्तार बर्खास्त IAS अधिकारी बाबूलाल अग्रवाल को दिवाली जेल में ही मनानी होगी। 

प्रवर्तन निदेशालय के अफसरों ने रायपुर की बेनामी संपत्ति संव्यवहार प्रतिषध अधिनियम के लिए बनी विशेष अदालत में बीएल अग्रवाल को पेश किया। अफसरों के दो दिन की रिमांड की मांग को अदालत ने ख़ारिज कर दिया। साथ ही बीएल अग्रवाल की जमानत की अर्जी को भी खारिज करते हुए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 

बाबूलाल अग्रवाल को अधिकारियों ने मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के पुराने मामले में सोमवार शाम को उनके देवेंद्र नगर स्थित निवास से गिरफ्तार किया था। बाबूलाल अग्रवाल ने उच्च न्यायालय में जमानत की अर्जी लगाई है। लेकिन ऐसा सोमवार को ही हो पाएगा और तब तक उन्हें जेल में ही रहना होगा। प्रवर्तन निदेशालय ने कहा था, एजेंसी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के आधार पर इस मामले की जांच कर रही है। जांच में आई ए एस बाबूलाल अग्रवाल और उनके परिवार के दूसरे सदस्यों की बेहिसाब संपत्ति का मामला सामने आया। 

जांच से पता चला है कि बाबूलाल अग्रवाल ने मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम से संबंधित टेंडर का बंटवारा कर कुछ गैर-मौजूदा संस्थाओं को किया। जांच में सामने आया है कि बीएल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल और उनके भाई अशोक अग्रवाल और पवन अग्रवाल ने साथ मिलकर खरोरा के आसपास के गांवों में ग्रामीणों के नाम पर 400 से अधिक बैंक खाते खोले गए। इनमें लगभग 46 करोड़ रुपए जमा किए गए। जिसे उनके सीए सुनील अग्रवाल और अन्य संस्थाओं की ओर से खोली गई सेल कंपनियों ने भी लूटा है।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH