छत्तीसगढ़ - डेम में डूबने से माँ और बेटी की मौत , एक साथ दो मौत से घर मे छाया मातम

सरगुजा , 29/11/2024 8:39:24 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - डेम में डूबने से माँ और बेटी की मौत , एक साथ दो मौत से घर मे छाया मातम
अम्बिकापुर 29 नवम्बर 2024 - छत्तीसगढ़ के सरगुजा में बांध में डुबने से मां-बेटी की मौत हो गई। 18 साल की बेटी जब बांध में डूब रही थी तब मां से रहा नहीं गया। वे भी गहरे पानी में कूद गई। दोनों को तैरना नहीं आता था। दोनों की डुबने से मौत हो गई है। घंटो मशक्कत के बाद SDRF की टीम ने मां-बेटी के शव को बांध से निकालने में सफलता पाई है।

घटना बलरामपुर जिले के पस्ता थाना अंतर्गत ग्राम पुटसु की है। यहां बने बांध का उपयोग निस्तारी के लिए करते हैं। सेमरसोत अभयारण्य क्षेत्र के ग्राम पुटसू में बस्ती से दूर वन विभाग ने बांध का निर्माण कराया है। पुटसू गांव के मोहन यादव की बेटी सरिता यादव (18) गुरुवार को कपड़ा धोने बांध गई थी। पैर फिसलने के कारण वह बांध में गिर गई। देखते ही देखते वह गहरे पानी में जाने लगी। बेटी को बांध में डूबता देख मां उर्मिला यादव (42) भी पानी में छलांग लगा दी।दोनों गहरे पानी में समा गए। 

सूचना मिलने पर पुलिस व ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों ने बांध से मां - बेटी को निकालने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस ने बलरामपुर से नगरसेना के गोताखोरों की टीम बुलाई।

टीम ने मोटर बोट और लाइफ जैकेट के माध्यम से मां - बेटी की तलाश शुरू की। कई घण्टे की कड़ी मेहनत के बाद जब मां - बेटी के शव को बांध से निकाला गया। बांध में 15 फीट पानी भरा हुआ है। पीएम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव को सौंप दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH