छत्तीसगढ़ - एक युवती के लिए भिड़े दो युवक , एक कि मौत , गांव में तनाव का माहौल

खैरागढ़ छुईखदान गंडई , 24/11/2024 12:39:53 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - एक युवती के लिए भिड़े दो युवक , एक कि मौत , गांव में तनाव का माहौल
खैरागढ़ 24 नवम्बर 2024 - खैरागढ़ जिले के साल्हेवारा थाना क्षेत्र के खादी गांव में बीती रात चाकूबाजी की घटना में एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई. इस घटना में तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी थी, लेकिन इसके बाद भी आक्रोशित ग्रामीणों ने पूरी रात जम कर बवाल किया. ग्रामीणों ने मृतक के शव को घटना स्थल पर ही रखकर रात भर प्रदर्शन किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह ⁠पूरा मामला एकतरफा प्यार का है. दोनों युवकों को एक ही युवती से एक तरफा प्यार था, जिसे लेकर यह घटना हुई. बीती रात मृतक धीरज यादव (20 वर्ष) ने आरोपी सीताराम पटेल (19 वर्ष) से मिलकर उसे युवती से छेड़छाड़ करने मना किया तो दोनों के बीच बहस हो गई. विवाद बढ़ने पर आरोपी सीताराम पटेल ने धीरज पर चाकू गोद कर उसकी हत्या कर दी।

इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण सड़क पर आ गए और पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन इस घटना को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक के शरीर को मौके पर रख कर रात भर प्रदर्शन करते रहे।

दरअसल, आक्रोशित ग्रामीण युवक के हत्यारे को गांव में लाने के लिए पुलिस पर दबाव बना रही थी. गरमाते माहौल को देखते हुए साल्हेवारा पुलिस ने बकरकट्टा और गंडई थाने से पुलिस बल बुलाया और मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच शव का पंचनामा किया और ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला को शांत कराया. ⁠फिलहाल पुलिस ने आरोपी सीताराम पटेल को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH