जांजगीर चाम्पा जिले में अब नही हो पाएगी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र में धांधली क्योंकि अब ,,

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले में अब नही हो पाएगी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र में धांधली क्योंकि अब ,,
जांजगीर चांपा 12 नवम्बर 2020 - शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए हितग्राही को जन्म,मृत्यु प्रमाण पत्रों की आवश्यकता होती है। जैसे-निर्माणी एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना अथवा फसल बीमा योजना अथवा इसी प्रकार की अन्य योजनाए के लिए यह प्रमाण पत्र आवश्यक दस्तावेज के रूप में संलग्न करना होता है। 
    
उप संचालक जिला योजना सांख्यिकि से प्राप्त जानकारी के आुसार जिले में जन्म-मृत्यु पंजीकरण का कार्य पूर्ण रूप से ऑनलाईन किया जा रहा है। जिला अस्पताल जांजगीर सहित जिले के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक के शासकीय चिकित्सालयों में 01 जनवरी 2020 से प्रमाण-पत्र ऑनलाईन जारी किया जा रहा है। इसी प्रकार जिले के समस्त उप स्वास्थ्य केंद्रों में 01 जून 2020 से तथा जिले की अधिकांश ग्राम पंचायतों में 01 सितंबर 2020 से सभी जन्म/मृत्यु की घटनाओं के पंजीकरण भारत सरकार कार्यालय महापंजीयक की वेबसाईट www.crsorgi.gov.in पर किया जाना अनिवार्य कर दिया गया है। इन संस्थानों में उक्त तिथियों से मैनुअल प्रमाण- पत्र जारी किया जाना बंद कर ऑनलाईन प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। प्रमाण पत्र पर प्रिंट होने वाले क्यू आर कोड और बार-कोड को स्कैन कर इसकी सत्यता की आनालाईन पुष्टि विभागीय वेबसाईट से की जा सकती है।    

ग्रामीण जन्म/मृत्यु पंजीयन के लिए रजिस्ट्रारों अर्थात ग्राम पंचायत सचिवों को ग्रामीण क्षेत्र में घरों में घटित होने वाली प्रत्येक जन्म अथवा मृत्यु की घटना के पजीयन के पूर्व घटना की सत्यता की जांच आवश्यक है। छत्तीसगढ़ राज्य जन्म/मृत्यु पंजीयन नियम 2001 के अनुसार यह ग्राम पंचायत सचिवों का दायित्व भी है। विधि विपरीत अथवा असत्य जानकारी के आधार पर पंजीयन करने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा सकती है। 

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH