तीन साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने छत्तीसगढ़ पुलिस ने धरा यह वेश तब जा कर ,,

राजनाँदगाँव , 12-11-2020 11:29:58 PM
Anil Tamboli
तीन साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने छत्तीसगढ़ पुलिस ने धरा यह वेश तब जा कर ,,
राजनांदगांव 12 नवम्बर 2020 - पुलिस को तीन साल पुराने एक केस में कामयाबी मिली। दुष्कर्म जैसे संगीन जुर्म का आरोपी बीते तीन सालों से पुलिस के साथ लुका-छिपी का खेल, खेल रहा था। 

आखिर कार उसका प्लान उसी की एक गलती की वजह से फ्लॉप हुआ और आरोपी सलाखों के पीछे पहुँच गया। घटना साल 2017 में अंबागढ़ चौकी इलाके में हुई थी। आरोपी ने एक नाबालिग को प्यार के जाल में फंसाया था। शादी का झाँसा दे कर ना सिर्फ भगा कर ले गया बल्कि उसके साथ गलत काम भी किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम अमित केशरिया है। 24 साल के इस आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

ऐसे पकड़ में आया

पुलिस इस केस में लगातार जानकारी जुटा रही थी कि आरोपी है कहां। अंबागढ़ चौकी के प्रभारी आर्शीवाद रहटगांवकर ने बताया कि उसके तमाम रिश्तेदारों के यहां जांच की गई। पूछताछ हुई मगर कोई सुराग नहीं मिल रहा था। आरोपी ड्राइवर का काम कर अपना गुजारा चला रहा था। वह लगातार अपने पते बदल रहा था। कुछ लोगों से उसने नाम बदल-बदलकर मुलाकातें की। मगर इस बीच एक अहम जानकारी पुलिस को मिली। डौंडी लोहारा में आरोपी अपने मामा के घर था। मगर हाल ही में पुलिस के डर से वो भाग गया। युवक के आपराधिक कांड से अनजान इसके मामा ने वहां पुलिस से शिकायत की, और एक दो दिन बाद पुलिस ने उसे ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया।

यह खबर राजनांदगांव पुलिस को लग गई। पुलिस आरोपी का पीछा करते हुए वहां पहुंची मगर वो भाग चुका था। डौंडीलोहरा पुलिस से राजनांदगांव की टीम और जानकारियां जुटाईं। इस आधार पर पुलिस को पता चला कि वो दल्लीराजहरा के कच्चे माइंस इलाके में छुपकर रहता है। 

पुलिस इस बार कोई मौका गंवाना नहीं चाहती थी लिहाजा बुधवार को टीम ने जाल बिछाया और ग्रामीणों की तरह सादे कपड़ों में टीम उस मकान के बाहर इंतजार करने लगी, जहां शक था कि आरोपी रह रहा है। करीब 15 घंटों तक पुलिस इंतजार ही करती रही। हल्की सुबह भी हो रही थी और आरोपी जैसे ही घर से बाहर आया। बाहर छुपे पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को चलती ट्रेन से दिया धक्का, कई टुकड़ो में मिली नाबालिग की लाश
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को चलती ट्रेन से दिया धक्का, कई टुकड़ो में मिली नाबालिग की लाश
छत्तीसगढ़ - प्रेमी और प्रेमिका ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी और प्रेमिका ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
पत्नी बुलाती थी कॉलगर्ल, पति लाता था ग्राहक, पति और पत्नी मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा
पत्नी बुलाती थी कॉलगर्ल, पति लाता था ग्राहक, पति और पत्नी मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा
सक्ती जिले में खुला एक और नया पुलिस चौकी, IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ
सक्ती जिले में खुला एक और नया पुलिस चौकी, IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ
जांजगीर चाम्पा डबल मर्डर में बड़ा अपडेट - इसलिए दिया गया वारदात को अंजाम, मुखौटा और नकली बाल लगा कर पंहुचे थे आरोपी
जांजगीर चाम्पा डबल मर्डर में बड़ा अपडेट - इसलिए दिया गया वारदात को अंजाम, मुखौटा और नकली बाल लगा कर पंहुचे थे आरोपी
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - पति और पत्नी की बेरहमी से हत्या, वारदात से गांव में दहशत का माहौल
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - पति और पत्नी की बेरहमी से हत्या, वारदात से गांव में दहशत का माहौल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH