रायगढ़ जिले के रिटायर्ड ASI और उनकी पत्नी से 10 लाख से अधिक की ऑनलाइन ठगी के आरोपी झारखण्ड से गिरफ्तार ,,

रायगढ़ , 12-11-2020 2:20:29 AM
Anil Tamboli
रायगढ़ जिले के रिटायर्ड ASI और उनकी पत्नी से 10 लाख से अधिक की ऑनलाइन ठगी के आरोपी झारखण्ड से गिरफ्तार ,,
रायगढ़ 11 नवम्बर 2020 - रायगढ़ जिले में रिटायर्ड ASI और उनकी पत्नी से 10 लाख से अधिक की ऑनलाइन ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने बताया कि ठगों ने पेंशन दिलाने के नाम पर फकीरचंद सिदार के खाते से लाखों रुपए पार कर दिए थे मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने झारखंड से एक नाबालिग सहित 03 लोगो को गिरफ्तार किया है. जबकि मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुसौर थाना अंतर्गत रिटायर एएसआई फकीरचंद सिदार ने सितंबर महीने में अपने दो खाते से ऑनलाइन ठगी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. ठगों ने फकीरचंद को फोन कर पेंशन दिलवाने के संबंध में बातचीत की और एटीएम कार्ड का नंबर पूछ लिया. जिसके बाद 3 सितंबर को उनके खाते से 6 लाख 44 हजार रूपए अज्ञात आरोपियों ने निकाल लिया. इस बात का पता उन्हें बैंक पहुंचने पर लगा. उनकी पत्नी के जॉइंट खाते से भी 3 लाख 78 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई. इस तरह 10 लाख 22 हजार की ऑनलाइन ठगी की गई थी। 

पूरे मामले में पुलिस ने झारखंड के गिरिडीह जिले के ग्राम ठाकुरचक से तीन आरोपी खिरोधर महतो (22 वर्ष), श्रवण कर्मकार (28 वर्ष) और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी लक्ष्मण मंडल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके टीम का मुख्य सरगना लक्ष्मण मंडल है, जो एटीएम, मोबाइल का उपयोग कर पैसे ऑनलाइन निकालने में माहिर है. इनके गांव से कुछ दूरी पर लक्ष्मण का गांव है. लक्ष्मण इनके खातों में पैसा डालता है और लक्ष्मण के कहने पर यह अपने खाते से पैसे दूसरों के खाते में ट्रांसफर कर देते थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और नगदी समेत कुल 26 हजार 500 रुपए का समान जब्त किया है. आरोपियों के खिलाफ पुसौर थाने में अपराध दर्ज कर रिमांड पर भेज दिया गया है. मुख्य आरोपी लक्ष्मण मंडल फरार है, जिसकी पतासाजी के लिए एक टीम अन्य प्रदेशों में छापेमारी कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH