छत्तीसगढ़ - TI अमित तिवारी को हाईकोर्ट से भी नही मिली राहत , इस मामले में है आरोपी

बिलासपुर , 17/11/2024 12:17:03 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - TI अमित तिवारी को हाईकोर्ट से भी नही मिली राहत , इस मामले में है आरोपी
बिलासपुर 17 नवम्बर 2024 - बलौदाबाजार जिले के चर्चित सेक्स स्कैंडल में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने तत्कालीन थाना प्रभारी अमित तिवारी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। TI अमित तिवारी पर ब्लैकमेलिंग और 15 लाख रुपये की अवैध उगाही में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं। इससे पहले बलौदाबाजार सत्र न्यायालय ने भी उनकी जमानत याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि ऐसे मामलों में जमानत देने से समाज में गलत संदेश जाएगा। जिला कोर्ट ने अमित तिवारी के खिलाफ दर्ज अपराध को गंभीर माना और उनकी भूमिका पर सवाल उठाए। 

हाई कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद अमित तिवारी की गिरफ्तारी की संभावना तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बलौदाबाजार पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए जल्द कार्रवाई कर सकती है। अपने बचाव में अमित तिवारी ने आरोप लगाया था कि उन्हें राजनीतिक द्वेष के चलते फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर की गई कार्रवाई के कारण उन्हें निशाना बनाया गया। हालांकि, कोर्ट ने इस दलील को खारिज कर दिया।

बता दे कि इस स्कैंडल की जांच में पुलिस ने अब तक महिला दलाल, एक नेता, पुलिस आरक्षक और मीडिया से जुड़े कई लोगों सहित आठ से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से कुछ आरोपी जमानत पर रिहा हो चुके हैं, जबकि बाकी अब भी जेल में हैं। पुलिस को शक है कि इस मामले के तार कई बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों से जुड़े हो सकते हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH