राजधानी रायपुर में हुई कोरोना से पहली मौत , पूरा इलाका किया गया सील , निगम आयुक्त ने की है मौत की पुष्टि
छत्तीसगढ़ , 29-05-2020 5:30:00 AM
Anil Tamboli
रायपुर 29 मई - आखिर छत्तीसगढ़ में भी कोरोना ने एक जान ले ही लिया , कोरोना से हुई मौत की जानकारी राजधानी रायपुर से निकलकर सामने आ रही है , प्रदेश में कोरोना से हुई पहली मौत के बाद हड़कंप मच गया है , मृतक राजधानी के बिरगांव के कैलाश नगर का रहने वाला था युवक की मौत की पुष्टि बिरगांव नगर निगम आयुक्त ने कर दी है ।
जानकारी के मुताबिक मृतक की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. मृतक उरला स्थित एक निजी फैक्ट्री में काम करता था. दो दिन पहले ही लंग्स में इंफेक्शन की शिकायत के बाद उसे राजधानी के वी वाय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उसकी मौत हो गई है. इसके बाद उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था. जहां से उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है ।
राजधानी में हुई पहली मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है. और सुरक्षा के मध्येनजर पूरे इलाके को सील कर दिया गया है ।
शुक्रवार की शाम तक प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 322 पहुंच गई है वही प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 405 हो गई है. जिसमें से 83 लोग स्वस्थ हो कर घर जा चुके हैं.
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार