छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट प्रेमिका को प्रेमी ने खिलाया एबॉर्शन की दवा , युवती की बिगड़ी तबियत फिर हो गई,,

सरगुजा , 15/11/2024 9:38:03 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट प्रेमिका को प्रेमी ने खिलाया एबॉर्शन की दवा , युवती की बिगड़ी तबियत फिर हो गई,,
अम्बिकापुर 15 नवम्बर 2024 - लिव इन में रह रही युवती की गर्भपात के दौरान मौत हो गयी। मामले में पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छत्तीसगढ़ के सरगुजा के बतौली का है। जानकारी के मुताबिक युवती और आरोपी युवक का प्रेम संबंध था, दोनों लिव-इन में थे। शारीरिक संबंध बना तो युवती प्रेग्नेंट हो गयी। जिसके बाद युवक ने उसे अबॉर्शन की दवाई खिला दी। 

युवती का गर्भपात हो गया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ गई। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना एक महीने पहले की है। जांच के बाद जब पूरा खुलासा हुआ तो गुरुवार को पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक युवती  का प्रेम संबंध रायगढ़ जिले के कापू निवासी युवक राजकुमार चौहान के साथ था। युवती कुछ दिनों तक युवक के साथ लिव-इन-रिलेशन में भी रही। इस दौरान गर्भवती हो गई। 4 दिनों बाद युवती वापस घर पहुंची तो उसके पैरों में सूजन थी और उसकी हालत ठीक नहीं थी। पूछताछ में उसने परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी।

परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल किया। बतौली CHC में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया। 12 अक्टूबर को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। इसके बाद 15 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच के बाद अब प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH