छत्तीसगढ़ - बंद पड़े फ्लाई एश ब्रिक्स प्लांट तीन मानव कंकाल मिलने से मची सनसनी

सरगुजा , 15/11/2024 8:04:52 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बंद पड़े फ्लाई एश ब्रिक्स प्लांट तीन मानव कंकाल मिलने से मची सनसनी
अम्बिकापुर 15 नवम्बर 2024 - बलरामपुर के नजदीक ग्राम दहेजवार में बंद पड़े फ्लाई एश ब्रिक्स प्लांट से लगे खेत में तीन मानव कंकाल मिला है। मानव कंकाल मिलने की जानकारी होते हुए आसपास के गांव में सनसनी फैल गई है। तीनों मानव कंकाल को निकालकर पुलिस ने सुरक्षित रख लिया है। फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई है। जांच पड़ताल के बाद ही खुलासा होगा कि आखिर कंकाल महिला का है या फिर पुरुष का। 

बलरामपुर से लगे ग्राम दहेजवार के बंद पड़े फ्लाई एश ब्रिक्स प्लांट से लगे खेत मे तीन मानव कंकाल मिला हैं। आसपास के 20 से 30 मीटर के दायरे में हड्डियां बिखरी पड़ी हुई थी। बलरामपुर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया है। अंबिकापुर से फारेंसिक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। मानव खोपड़ी और हड्डियां काफी पुरानी है।

ग्राम दहेजवार में शुक्रवार सुबह ग्रामीण खेत में धान की फसल की कटाई के लिए जा रहे थे। बंद पड़े फ्लाई एश ब्रिक्स प्लांट परिसर से गुजरने के दौरान ग्रामीणों को पास के खेत मे हड्डियां और खोपड़ी नजर आई। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया है। फोरेंसिक जांच के लिए अंबिकापुर से टीम बुलाई गई है। आसपास के इलाके से बहरहाल आवागमन को भी पुलिस ने रोक दिया है।

फ्लाई एश ब्रिक्स प्लांट लंबे समय से बंद है। घटनास्थल के आसपास कोई श्मशान घट भी नहीं है। ग्रामीणों का कहना है आसपास शव का ना तो दाह संस्कार किया जाता है और ना ही दफनाते है। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि कुत्तों ने मानव कंकाल और खोपड़ी को लाकर रख दिया होगा। आसपास श्मशान घाट से लेकर शव दफनाने को लेकर पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH