छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया पर दोस्ती करना युवती को पड़ा भारी , यूपी ले जाकर लूटी इज्जत

सरगुजा , 13/11/2024 8:36:09 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया पर दोस्ती करना युवती को पड़ा भारी , यूपी ले जाकर लूटी इज्जत
अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2024 - छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक सप्ताह पहले लापता हुई छात्रा को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से बरामद किया है। छात्रा से युवक की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। युवक उसे शादी का झांसा देकर भगा ले गया और उसके साथ रेप किया। पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, गांधीनगर थाना क्षेत्र में 04 नवंबर को कोचिंग के लिए घर से निकली नाबालिग छात्रा लापता हो गई थी। वह घर वापस नहीं पहुंची तो परिजनों ने रिश्तेदारों और छात्रा के दोस्तों से पूछताछ की, लेकिन उसका पता नहीं चला। परिजनों ने गांधीनगर थाने में छात्रा की गुमशुदगी की रिपोर्ट 5 नवंबर को दर्ज कराई थी। 

पुलिस छात्रा के मोबाइल लोकेशन और अन्य माध्यमों से उसकी खोजबीन में जुटी थी। इस बीच पुलिस को उसके वाराणसी में होने की सूचना मिली। गांधीनगर पुलिस टीम वाराणसी पहुंची और छात्रा को युवक अरविन्द कुमार दास के कब्जे से बरामद किया। छात्रा ने पूछताछ में बताया कि अरविंद कुमार दास से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। 

अरविंद उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ वाराणसी भगा ले गया था और उसके साथ रेप किया। गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि अरविंद कुमार दास (24) निवासी डुमरिया जिला-गया, बिहार को गिरफ्तार किया गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH