छत्तीसगढ़ में सामने आई पति की हैवानियत , पत्नी को आग के हवाले कर पहुँच गया थाने और पुलिस से कहा की ,,

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में सामने आई पति की हैवानियत , पत्नी को आग के हवाले कर पहुँच गया थाने और पुलिस से कहा की ,,
भिलाई 10 नवम्बर 2020 - सोमवार की दोपहर एक महिला को उसके पति ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद जलती हालत में छोड़कर थाने पहुंच गया। पुलिस से कहा, पत्नी को जिंदा जला दिया है, उसे जेल भेज दो। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया था महिला को 70 फीसदी जली हालत में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक सुपेला क्षेत्र स्थित कांट्रेक्टर कॉलोनी निवासी आनंद मौर्या और डॉली साहू (22) की करीब डेढ़ साल पहले लव मैरिज हुई थी। दोनों के बीच कई दिन से विवाद चल रहा था। आनंद को संदेह था कि डॉली के किसी और से संबंध हैं। इसको लेकर वह करवा चौथ के दिन से उसकी पिटाई कर रहा था। इसी बात को लेकर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ। 

इस पर आनंद ने अपनी बाइक से पेट्रोल निकाला और पत्नी पर डालकर आग लगा दी। इसके बाद उसे जलता छोड़कर सुपेला थाना पहुंच गया। वहां जाकर बताया कि उसने अपनी पत्नी को चरित्र पर संदेह के चलते आग लगा दी है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाय। इस पर पुलिस आनंद को लेकर उसके घर पहुंची, लेकिन डॉली नहीं मिली। पूछताछ में पता चला कि उसे पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

पति आनंद के जाने के बाद पड़ोसी चीख पुकार सुनकर पहुंचे तो डॉली बुरी तरह से जल रही थी। इस पर आसपास के लोगों ने उसकी आग बुझाई। फिर डॉली ने खुद ही अपने मोबाइल से कॉल कर अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। पड़ोसियों ने डॉली को 70 फीसदी जली हालत में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने महिला के बयान लेने के बाद आरोपी आनंद को गिरफ्तार कर लिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH