छत्तीसगढ़ - रिश्वत के लिए मोलभाव करते महिला ASI का VIDEO वायरल , SP ने किया लाईन अटैच

बिलासपुर , 11/11/2024 5:28:43 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - रिश्वत के लिए मोलभाव करते महिला ASI का VIDEO वायरल , SP ने किया लाईन अटैच
बिलासपुर 11 नवम्बर 2024 - महिला ASI का घूस के लिए मोलभाव करते एक वीडियो वायरल हुआ है। सिविल लाइन थाने में पदस्थ महिला ASI संतरा चौहान पर एक व्यक्ति ने घूस मांगने का आरोप लगाया है। महिला ASI ने उसके खिलाफ दर्ज मामले में चालान पेश करने के एवज में 5000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस आरोप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

वायरल वीडियो में महिला ASI कहती है, पांच दे देना…जिसके बाद पीड़ित कहता हूं, मैं आपका छोटा भाई हूं, जिस पर महिला ASI कहती है कि मैं दूसरे जैसी नहीं हूं कि 10,20, 50 मांगू। पांच हजार दे ना। फिर आगे ASI पूछती है कब आओगे, जिसके बाद पीड़ित कहता है कल परसों में आऊंगा।

शिकायत के मुताबिक ASI संतरा चौहान द्वारा रिश्वत मांगने की घटना के खिलाफ एक माह पूर्व ही एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। ब्यूरो के अधिकारियों ने इस मामले में पीड़ित से पुख्ता सबूत पेश करने की बात कही थी। इसके बाद पीड़ित ने ASI का रिश्वत मांगते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया और ACB के सामने प्रस्तुत किया। वीडियो के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद SP से शिकायत की गयी।  

SP रजनेश सिंह ने वीडियो और आरोपों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला ASI संतरा चौहान को लाइन अटैच कर दिया गया और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। इस जांच की जिम्मेदारी नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह को सौंपी गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH