रेलवे स्टेसन बम ब्लास्ट , सेना के 14 जवानों सहित 24 लोगों की मौत , बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

देश विदेश , 09/11/2024 7:22:26 PM
Anil Tamboli
रेलवे स्टेसन बम ब्लास्ट , सेना के 14 जवानों सहित 24 लोगों की मौत , बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
कराची 10 नवम्बर 2024 - पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे स्टेशन के अंदर जोरदार धमाका हुआ है इस धमाके में पाकिस्तानी सेना के 14 सैनिकों सहित 24 लोगों की मौत हो गई है और 30 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। धमाके की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचावकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए. बड़ी संख्या में मौतों और घायलों को देखते हुए क्वेटा के अस्पताल में इमरजेंसी लागू कर दी गई है।

वहीं डॉक्टर्स के साथ ही एक्स्ट्रा स्टाफ बुलाया गया है. घायलों का इलाज लगातार जारी है. रेलवे अधिकारियों के हवाले से सामने आई खबर के मुताबिक सुबह 9 बजे जाफर एक्सप्रेस पेशावर के लिए रवाना होनी थी. धमाके की वजह ट्रेन प्लेटफॉर्म पर नहीं पहुंची। क्वेटा के SSP मोहम्मद बलूच ने मीडिया को बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि विस्फोट रेलवे स्टेशन के बुकिंग कार्यालय में ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से ठीक पहले हुआ। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जाफर एक्सप्रेस सुबह 9 बजे पेशावर के लिए रवाना होने वाली थी. स्टेशन पर भीड़ को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने का अनुमान है।

बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली है. बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता (BLA) ने कहा, “हम क्वेटा रेलवे स्टेशन पर पाकिस्तानी सेना पर हुए फिदायी हमले की जिम्मेदारी लेते हैं।. इस हमले को बीएलए की फिदायीन यूनिट मजीद ब्रिगेड ने अंजाम दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH