कपलिंग जोड़ने के दौरान इंजन और बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत , लोको पायलट हुआ फरार

बिहार , 09/11/2024 4:13:14 PM
Anil Tamboli
कपलिंग जोड़ने के दौरान इंजन और बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत , लोको पायलट हुआ फरार
बेगूसराय 09 नवम्बर 2024 - बरौनी जंक्शन पर आज एक बड़ा रेल हादसा हो गया, जिसमें ट्रेन सेटिंग करते समय रेल कर्मी अमर कुमार की इंजन और बोगी के बीच दबकर मौत हो गई. हादसे के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया और करीब दो घंटे तक का शव बोगी में फंसा रहा. बड़ी मशक्कत के बाद शव को बोगी से निकाला गया. घटना शनिवार की सुबह 9 बजे के करीब की है। घटना के संदर्भ में रेलवे ड्राइवर की बड़ी लापरवाही बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 15204 डाउन बरौनी- लखनऊ एक्सप्रेस जब बरौनी जंक्शन पर पहुंची तो सेटिंग स्टाफ ने पहले इंजन को ट्रेन से अलग किया. फिर इंजन को ईंधन भरवाने के लिए भेजा गया. वापस आने पर जब इंजन ट्रेन की बोगियों से जोड़ने के लिए लाया गया, तब रेलकर्मी अमर कुमार ट्रेन की कपलिंग (जो इंजन को बोगी से जोड़ती है) को सेट कर रहे थे.कपलिंग जोड़ने के प्रयास में बिना सिग्नल के ही इंजन पीछे की ओर चली आई और अमर कुमार इंजन और बोगी के बीच में दब गए. इस हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इंजन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना के बाद GRP और RPF पुलिस सहित मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को बाहर निकालने के प्रयास में जुट गए. सूचना के बाद मौके पर सोनपुर के डीआरएम विवेक भूषण सूद भी पहुंच कर घटना की जानकारी ली और इस पूरी घटना पर दुख जाहिर करते हुए जांच का आदेश और कारवाई का भरोसा दिलाया. घटना को रेलकर्मियों में काफी रोष है.रेलकर्मियों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करने के साथ ही कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है. ऐसा नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन करने की भी धमकी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH