छत्तीसगढ़ - पुलिसकर्मियों से भरी स्कॉर्पियो हादसे का शिकार , सब इंस्पेक्टर की मौत , कई जवान घायल

गौरेला पेंड्रा मरवाही , 09/11/2024 8:22:47 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पुलिसकर्मियों से भरी स्कॉर्पियो हादसे का शिकार , सब इंस्पेक्टर की मौत , कई जवान घायल
GPM 09 नवंबर 2024 - गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लौट रही कोरबा पुलिस की टीम सड़क हादसे का शिकार हो गई है इस हादसे में सब इंस्पेक्टर की जहां मौत हो गयी है, वहीं दो अन्य जवानों को चोटे आई है।

बताया जा रहा है कि कोरबा जिला के पाली थाना की पुलिस टीम कानपुर से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तार कर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियों के सामने कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के दौरान ये भीषण हादसा हो गया। सड़क हादसा जीपीएम जिला के गौरेला थाना क्षेत्र की है। 

बताया जा रहा है कि कोरबा के पाली थाना क्षेत्र में हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कानपुर गयी हुई थी। पुलिस टीम में पाली थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर विलायत अली और तीन आरक्षकों शामिल थे। बताया जा रहा है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम स्कार्पियों से वापस कोरबा लौट रही थी। सुबह के वक्त वाहन गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला पहुंची थी। तभी तेज रफ्तार स्कार्पियों के सामने कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी।

इस भीषण दुर्घटना में वाहन के सामने की सीट पर बैठे सब इंस्पेक्टर विलायत अली की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं वाहन के चालक और तीन पुलिस जवानों को चोटे आई है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गयी। तत्काल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

वहीं घटना की जानकारी के बाद पाली पुलिस की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गयी है। जीपीएम पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर SI के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इस हादसे की जानकारी के बाद कोरबा पुलिस विभाग में शोक व्याप्त है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH