छत्तीसगढ़ - कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला मंत्री ने किया बड़ा कांड , खुलासे के बाद पुलिस और लोग हुए हैरान

खैरागढ़ छुईखदान गंडई , 08/11/2024 6:06:51 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला मंत्री ने किया बड़ा कांड , खुलासे के बाद पुलिस और लोग हुए हैरान
खैरागढ़ 08 नवम्बर 2024 - खैरागढ़ जिले में 6 नवंबर की रात हुई लूट की घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया था. घटना के अगले दिन यानी 7 नवंबर को यह खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई कि खैरागढ़ के कांग्रेस नेता राजा सोलंकी और उनके साथी अमीन खान पर लूट का हमला हुआ है। बताया गया कि यह घटना खैरागढ़ से राजनांदगांव मार्ग के ग्राम दल्ली में घटी थी।

लेकिन अब इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. लूट की रिपोर्ट लिखवाने वाला कांग्रेसी नेता राजा सोलंकी ही खुद इस लूट का मास्टरमाइंड निकला. पुलिस की जांच में पता चला कि यह पूरी घटना एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा था. दरअसल, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला मंत्री राजा सोलंकी और उनके साथी अमीन खान ने खुद इस लूट की योजना बनाई थी।

पुलिस के मुताबिक, 6 नवंबर की शाम को तीन युवक डेरहाराम, हर्षकुमार पाल और अमन करेला भवानी से कबड्डी खेलकर अपने गांव लौट रहे थे. दल्ली इलाके में स्थित पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाने रूके तभी उनकी मुलाकात राजा सोलंकी और अमीन खान से हुई. पहले तो इन दोनों ने युवकों के साथ गाली-गलौच की, फिर उनकी बाइक छीन ली और उनसे मारपीट भी की।

इसके बाद राजा सोलंकी और अमीन खान ने पुलिस में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे खुद लूटपाट के शिकार हुए हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसके बाद सच सामने आया. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले असल में खुद राजा सोलंकी और उसका साथी अमीन खान था. उन्होंने साजिश के तहत उल्टा युवकों पर ही आरोप मढ़ दिया।

फिलहाल, पुलिस ने राजा सोलंकी और अमीन खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस घटना ने स्थानीय लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है और कांग्रेस नेता की इस हरकत से लोग स्तब्ध हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH