बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक कटरीना कैफ को लग रहा है एक के बाद एक बड़ा झटका ,,

बॉलीवुड , 10-11-2020 8:13:05 AM
Anil Tamboli
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक कटरीना कैफ को लग रहा है एक के बाद एक बड़ा झटका ,,
मुम्बई 10 नवम्बर 2020 - बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक कटरीना कैफ की झोली में कई प्रोजेक्ट्स हैं. हालांकि, लॉकडाउन के चलते इनमें से कई अब तक रिलीज नहीं हो सके हैं. कटरीना और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘सूर्यवंशम’ रिलीज के तैयार थी कि देश में लॉकडाउन लग गया. ठीक इसी तरह से उनकी एक अन्य फिल्म ‘फ़ोन भूत’ जिसमें ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी हैं और सलमान खान के साथ आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टाइगर 3’ की रिलीज भी अटकी पड़ी है.

इसी क्रम में कटरीना को एक और झटका लगा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खबर है कि कटरीना फिल्ममेकर अली अब्बास ज़फर के साथ मिलकर एक बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी में थीं जो अब बंद होता नज़र आ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रोजेक्ट में कटरीना सुपर हीरो या कह लें सुपर हीरोइन का रोल करने वाली थीं.

बताया जा रहा है कि कटरीना ने इस फिल्म के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी थीं और वह इस अपकमिंग रोल के लिए जमकर पसीना भी बहा रहीं थीं. लेकिन खबर है कि अली अब्बास को इस फिल्म के लिए अब तक कोई भी प्रोड्यूसर नहीं मिल सका है.

दरअसल, फिल्म में भारी मात्रा में वीएफ़एक्स यानी स्पेशल इफेक्ट्स का प्रयोग होना है जिसके चलते फिल्म का बजट हाईफाई होगा और यही कारण है कि कोरोना के बाद बदलते माहौल में वक़्त की नज़ाकत को भांपते हुए प्रोड्यूसर्स इस फिल्म में पैसा लगाने से बच रहे हैं.

अब देखना ये है कि कोई प्रोड्यूसर इस फिल्म पर पैसा लगाने को तैयार होता है या ये फिल्म डिब्बा बंद होती है?

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH